-1765144102457_202628_7138.webp)
डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार 8 फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। जिससे मैदानी राज्यों में तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं दिल्ली यूपी और हरियाणा जैसे मैदानी राज्यों में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिल सकती है। IMD का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मैदानी राज्यों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।
IMD की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बदलने वाला है। इसका असर दिल्ली एनसीआर, यूपी, हरियाणा, बिहार और पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर भी पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में रविवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, दिन के समय अच्छी धूप निकलेगी। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक जा सकता है। इसके साथ सुबह के समय हल्की धूंध की संभावना है।
हरियाणा के कई जिलों में रविवार को 15-25 किमी की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। गुरूग्राम और फरीदाबाद के इलाकों में तामपान सामान्य रहेगा। इसके साथ ही रात के समय ठंडी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- MP Weather Update: प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा तापमान, खंडवा में 31.1 डिग्री पर पहुंचा पारा; लोगों को ठंड से राहत
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। वहीं तराई के इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण इन इलाकों में दृश्यता बाधित होगी। कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे में रात के तामपान में गिरावट होने की भी संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई जा रही है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाको में 10 से 11 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के निचले और मैदानी इलाके में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- CG Weather Update: उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी भी ठंड का दौर, बस्तर में बढ़ी गर्मी; रायपुर में सुबह कोहरा
बदलते मौसम के साथ भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब श्रेणी का बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह एक्यूआई 260 के पार दर्ज किया। वहीं तेज हवाओं के असर से लोगों को प्रदूषण से कुछ राहत मिलने की संभावना है।