
डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाके में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का पड़ रही है। राजस्थान से लेकर बिहार तक घना कोहरा छा रहा है, जिस कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त-वयस्त हो गया है।
कोहरा इतना बढ़ गया है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों में सुबह के समय विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। इस कारण से कई स्थानों पर सड़क हादसों की खबरें भी सामने आई हैं। मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।
.jpg)
बता दें कि दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में बुधवार की सुबह दृश्यता लगभग शुन्य 50 मीटर से भी कम रही। कई इलाकों में कोहरा इतना घना था कि गाड़ी के ड्राइवरों को सामने कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, जिस कारण कुछ स्थानों पर गाड़ियां आपस में भिड़ भी गईं। घने कोहरे के कारण उत्तर भारत में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। ट्रनों फ्लाइटों और सड़क यातायात पर इसका असर देखा जा सकता है।
उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगातार जारी है। इन राज्यों के ऊंचाई वाले इलाकों में जैसे मनाली, गुलमर्ग, रोहतांग, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रूक-रूककर बर्फबारी हो रही है। कई इलाकों में जहां 5-15 सेमी तक बर्फ जमा हो गई। प्रशासन ने सड़कों पर फिसलन के कारण कई हाईवे बंद कर दिए हैं।
.jpg)
यह भी पढ़ें- MP Weather Alert: घने कोहरे, बारिश और ओलावृष्टि की चपेट में मध्य प्रदेश, ग्वालियर-चंबल सहित कई संभागों में अलर्ट
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान में भी न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में घना कोहरा छा रहा है। वहीं ठंडी हवाओं का दौर भी जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ तापमान में और गिरावट की संभावना जाहिर की है।
यह भी पढ़ें- CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभों के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 2-3 दिनों तक पहाड़ों पर बर्फबारी और हल्की बारिश का दौर इसी प्रकार जारी रहेगा। वहीं मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे के जनजीवन प्रभावित रहने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से कई चेतावनी और एडवाजरी जारी की गई है।