Weather Update: मौसम ने लिया यू-टर्न, यूपी से एमपी तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में फसलें बर्बाद
मार्च के महीने में जहां आमतौर पर सूरज अपने तेवर दिखाने लगता है, वहीं इस बार मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 05:45:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 05:45:52 PM (IST)
दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट।HighLights
- दिल्ली से यूपी तक बारिश का अलर्ट।
- बेमौसम बारिश से किसानों पर आफत।
- देशभर में अलर्ट रफ्तार से चलेंगी हवाएं।
डिजिटल डेस्क। मार्च के महीने में जहां आमतौर पर सूरज अपने तेवर दिखाने लगता है, वहीं इस बार मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से उत्तर भारत से लेकर पूर्वी भारत तक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को मार्च में ही जनवरी जैसी सिहरन का एहसास हो रहा है।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गुरुवार देर रात हुई हल्की बारिश और शुक्रवार को चली तेज हवाओं ने शहरवासियों को चुभती गर्मी से बड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, कई वर्षों के बाद मार्च के महीने में इंदौर में इस तरह की बारिश और ठंडक दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में एयरपोर्ट क्षेत्र में 1.4 मिमी और रीगल क्षेत्र में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
प्रयागराज - एक दिन में 9 डिग्री गिरा पारा
प्रयागराज में शुक्रवार को हुई आंधी और बारिश ने गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। गुरुवार को जो अधिकतम तापमान 37.3°C था, वह शनिवार तक गिरकर 28.4°C पर आ गया। न्यूनतम तापमान भी लुढ़ककर 15°C तक पहुँच गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 22 मार्च तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि, मंगलवार (24 मार्च) से गर्मी दोबारा अपने तेवर दिखा सकती है।
बिहार - बेमौसम बारिश से किसानों पर आफत
बिहार के गोपालगंज और आसपास के इलाकों में पिछले चार दिनों से हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पकने की कगार पर खड़ी गेहूं और तिलहन की फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे पैदावार और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश गन्ने और देर से बोई गई मक्का की फसल के लिए राहत बनकर आई है।
देशभर में अलर्ट - 80kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल के मैदानी इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में भी अगले कुछ दिनों तक कोहरा और हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। राहत की बात यह है कि अगले एक हफ्ते तक देश में कहीं भी 'हीटवेव' चलने की कोई आशंका नहीं है।