
डिजिटल डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Election Result 2026 Ratna Debnath) की मतगणना के रुझानों ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस चुनावी रणभूमि में सबसे चर्चित सीट पानीहाटी बनकर उभरी है, जहां आरजी कर मेडिकल कॉलेज की मृतका की मां और भाजपा प्रत्याशी रत्ना देबनाथ वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार तीर्थंकर घोष से आगे चल रही हैं। तीर्थंकर घोष पांच बार के मौजूदा विधायक के पुत्र हैं, जिससे यहां मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।
उत्तर 24 परगना की पानीहाटी सीट पर रत्ना देबनाथ ने अपनी बेटी की स्मृति और महिला सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "मैंने अपनी बेटी और उन सभी महिलाओं के लिए यह चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिनकी सुरक्षा टीएमसी सरकार में खतरे में है। मैं अपनी बेटी की तरह डॉक्टर तो नहीं हूं, लेकिन जन-प्रतिनिधि बनकर उनकी सेवा करना चाहती हूं।" दमदम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस सीट पर जीत-हार के मायने सुशासन और जवाबदेही से जोड़कर देखे जा रहे हैं।
राज्य की दूसरी सबसे हॉट सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं। निर्वाचन आयोग के ताजा रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सत्ता का समीकरण बदलता नजर आ रहा है...
खबर लिखे जाने तक (चुनाव आयोग के आंकड़े)
इस बार पश्चिम बंगाल ने मतदान के पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। आजादी के बाद से अब तक का यह सबसे अधिक टर्नआउट दर्ज किया गया है...