
धर्म डेस्क: 09 मई 2026 का राशिफल (Horoscope Today) कई राशियों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। मेष, तुला, कुंभ और मीन राशि वालों को व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। वहीं मिथुन, कर्क और मकर राशि के लोगों को सावधानी बरतने और विवादों से दूर रहने की सलाह (Aaj Ka Rashifal 09 May 2026) दी गई है।
मेष - आज का दिन आपको बड़ी सफलता दिलाने वाला है आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं आज आपके कार्य शैली की लोक सराहना करेंगे नए लोगों के साथ जोड़कर आप किसी बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी नौकरी वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने का योग बनेगा।
वृषभ - आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे आज घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा आज स्वास्थ्य में कुछ नमी रहेगी हालांकि आज आप अपनी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य में लगे रहेंगे मित्रों के साथ मिलकर कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है कोई सुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन - आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें यात्रा आदि में सावधानी रखें कार्यक्षेत्र में विरोधी लोग सक्रिय रहेंगे आज आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास किया जा सकता है ऐसे में आपको संभाल कर रहने की आवश्यकता है आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक मतभेद रहेंगे।
कर्क - आज आपको अपने किसी खास व्यक्ति से धोखा मिल सकता है कार्य क्षेत्र में लोग आपको आर्थिक क्षति पहुंचा सकते हैं ऐसे में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है नौकरी वालों के लिए आज अधिकारियों से मतभेद रहेंगे पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा आज प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहे।
सिंह - आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आप जिस कार्य की योजना बना रहे हैं वह कार्य सफल होगा आर्थिक दृष्टि से आज आपको बड़ा सपोर्ट मिलेगा कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं नई आर्थिक रास्ते बनाने में आप सफल होंगे व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा नौकरी वर्ग वालों के लिए आज बड़ी खुशखबरी मिलेगी स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां रहेगी पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे घर में मांगलिक कार्य के योग बनेगी।
कन्या - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा आज कार्यक्षेत्र में अपने खास व्यक्तियों से आपका विरोध हो सकता है ऐसे में आपके कार्य की गतिविधियां बिगड़ सकती हैं आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आज किसी पर पर्सनल अटैक ना करें वाणी का उपयोग संभलकर करें लंबी यात्राओं के योग हैं व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी मन में कोई अज्ञात भय बना रहेगा।
तुला - आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है आज आपके स्वास्थ्य में आपको लाभ महसूस होगा पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे अपने परिवार के साथ कहीं बाहर छुट्टियां बिताने की योजना बनेगी आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग है नौकरी वालों के लिए पदोन्नति की संभावना है सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा।
वृश्चिक - आज आप प्रसन्नता से भारी नजर आएंगे आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ आपको प्राप्त होगा आज आपके साथियों के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों को आज का दिन बाद लाभ होगा पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे संपत्ति विवाद का हल निकलेगा आज प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप ना करें भूमि संबंधी कार्यों में निवेश करना लाभ देगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
धनु - आज का दिन आपके लिए अपने कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना होगा आज आपके विरोधी आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं ऐसे में सावधान रहें आज आपका किसी खास व्यक्ति से मिलना होगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन समानता ठीक है व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक लोगों से मतभेद विवाद रहेंगे।
मकर - आज किसी भी कार्य को जल्दबाजी में ना करें नहीं तो आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं अधिकारी योजना में अपने पार्टनर का सहयोग लेना आपको बड़ी सफलता दिला सकता है आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें पारिवारिक लोगों से चल रहे मतभेद बढ़ सकते हैं आज आप अपने स्थान का परिवर्तन कर सकते हैं पत्नी बच्चों के लिए आज बड़े निवेश के योग बन रहे हैं आज बड़ा आर्थिक जोखिम न उठाएं।
कुंभ - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है आज आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे आर्थिक दृष्टि से आज आपका ही महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो सफल होंगे कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी आर्थिक लाभ के योग बनेंगे व्यापार व्यवसाय में नए परिवर्तन के साथ आप बड़ा मुनाफा कमाएंगे नौकरी वालों के लिए आज उनके कार्य को लेकर सम्मानित किया जा सकता है पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा पुराने विवाद खत्म होंगे।
मीन - आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे आर्थिक नए रास्ते बनाने में आप सफल होंगे आज पुराने निवेश से आपको बड़ा लाभ होगा शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे व्यापारिक लोगों के लिए आज बड़ा मुनाफा मिलने वाला है सामाजिक क्षेत्र में आपका दबदबा बरकरार रहेगा पारिवारिक लोगों के साथ संबंध मधुर होंगे घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा आज आप अपने लिए नया आशियाना खरीद सकते हैं।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।