
धर्म डेस्क। आज 01 फरवरी 2026 का राशिफल जीवन के हर क्षेत्र—करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्तों और निवेश पर महत्वपूर्ण संकेत देता है। कुछ राशियों के लिए आज सफलता, लाभ और नए अवसरों के योग बन रहे हैं, जबकि कुछ को सावधानी, धैर्य और संतुलन बनाए रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत का फल, पुराने निवेश से लाभ, यात्राएं, पारिवारिक आयोजनों और स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता आज के प्रमुख विषय रहेंगे। अ
पने दिन की सही शुरुआत के लिए जानिए आपकी राशि क्या कहती है और कैसे आप आज का दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष - आज आपको मंजिल पाने के लिए कठोर परिश्रम करने की आवश्यकता होगी आज आप अपनी नए रास्ते बनाएंगे लोगों के सोच के विपरीत जाकर आज आप कार्य करेंगे साथी साथ आज आपके कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी विरोधी भी आपके कार्य की सराहना करेंगे आज मित्रों का परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा आज आप पुराने निवेश से बड़ा मुनाफा कमाएंगे
वृषभ - आज आप चिंता से गिरे रहेंगे आज आपको अपने कार्यक्षेत्र को संभालने के लिए अत्यधिक परिश्रम करना होगा आपके कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय होंगे साथ ही साथ व्यापार व्यवसाय में स्थित गिरावट की रहेगी आज अपने नजदीकी लोगों से मतभेद बढ़ेंगे पारिवारिक दृष्टि से आज कुछ खास रिश्ते बिगड़ सकते हैं
मिथुन - आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे आज आपके अंदर नए विचारों का समावेश होगा आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं जिससे लाभ के योग बनेंगे व्यापार व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन ठीक है आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी आपको प्रतिष्ठा सम्मान की प्राप्ति होगी पारिवारिक लोगों का सपोर्ट रहेगा
कर्क - आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आप अपने कार्यों को लेकर नए प्रयोग करेंगे जो सफल होंगे कार्य क्षेत्र में नए विस्तार आपको बडा लाभ कराएगा आज आप अपने व्यवहार से अपने विरोधियों को भी परास्त करने में सफल होंगे कार्य क्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी पारिवारिक लोगों से मतभेद दूर होंगे
सिंह - आज आप अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे कार्य क्षेत्र के सिलसिले में आज लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें स्वास्थ्य बिगड़ने पर डॉक्टरी सलाह अवश्य लें व्यापार व्यवसाय वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है आर्थिक स्थिति में गिरावट होगी
कन्या - आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा कार्य क्षेत्र में जहां स्थित गिरावट महसूस होगी आर्थिक स्थिति भी आज आपकी बिगड़ सकती हैं कार्य क्षेत्र के लिए बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है आज व्यर्थ के विवादों से दूर रहे पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं, आज आपके शत्रु आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं आज पार्टनरशिप करने से दूर रहे साथ ही साथ किसी पर विश्वास करना आज आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।
तुला - आज का दिन आपके लिए शानदार है आज आप अपने कार्य क्षेत्र में नए-नए प्रयोगों से बड़ा लाभ अर्जित करेंगे कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व्यापार व्यवसाय वालों के लिए आज का दिन शानदार है आज परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे, आज आपके खास लोग आपके साथ धोखा कर सकते हैं ऐसे में संभाल कर रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक - आज आप अपने कुछ खास लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं आज का दिन आपका शानदार है कार्यक्षेत्र में आज आपके सहयोगी आपका कार्य को संभालने में सफल होंगे साथ ही साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ा निवेश कर सकते हैं
धनु - आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें कार्यक्षेत्र में अत्यधिक तनाव के कारण परिश्रम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है आज आपके कार्य क्षेत्र में स्थिति गिरावट की रहेगी व्यापार व्यवसाय नए प्रयोग करना आपके लिए अभी ठीक नहीं है आज किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें न्यायालय प्रकरण में आज आपको सफलता मिलने में संदेह है
मकर - आज का दिन आपके लिए बहुत खास रहने वाला है आज आपको अपने परिवार में चल रहे विवाद को खत्म करने में सफल होंगे साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक की आयोजन में जाने का योग बनेगा आज पुराने लोगों से मिलना होगा
कुंभ - आज का दिन आपको अच्छा रहने वाला है आज आप अपने पुराने कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा कार्य क्षेत्र में आज आप लाभ अर्जित करेंगे व्यापार व्यवसाय में विस्तार की योजना सफल होगी भूमि संबंधी कार्यों से लाभ बनेगा पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा
मीन - आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है आज आप अपने खास लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं साथ ही साथ परिवार के लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा अपने कार्य क्षेत्र में आज उन्नति देखने को मिलेगी आज आप किसी बड़े आयोजन में सम्मिलित होंगे।