• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें आज का राशिफल

22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए लाभ और सफलता के संकेत दे रहा है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, विवाद, आर्थिक चुनौतियों और संबंधों में सावधानी...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 07:17:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 07:50:03 AM (IST)
  • Join करें
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, पढ़ें आज का राशिफल
आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष, कुंभ और तुला को विवादों से बचना होगा।
  2. वृषभ और कन्या को आर्थिक लाभ मिलने के योग।
  3. सिंह और धनु के लिए सफलता के नए अवसर।

धर्म डेस्क। 22 जून 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक खुशियां देने वाली है, जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

वृषभ, सिंह, कन्या और धनु राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहने के संकेत हैं। वहीं मेष, मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानिए आज का राशिफल और समझिए कि आपके लिए दिन कैसा रहने वाला है।

मेष

naidunia_image

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आज यात्रा आदि में सावधानी रखें।

वृषभ

naidunia_image

आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। किसी काम को लेकर चल रहा इंतजार खत्म होगा। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। पारिवारिक संबंध अच्छे होंगे। आज घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।


मिथुन

naidunia_image

आज अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। मौसम के हिसाब से आप बड़ी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक संकट देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आप पर हावी नजर आएंगे।

कर्क

naidunia_image

आज किसी पुराने विवाद को लेकर मन अशांत रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आज नौकरी वालों को सफलता मिलेगी। आज दबाव में आकर कोई डिसीजन न लें। किसी खास पुराने व्यक्ति से मिलना होगा।

सिंह

naidunia_image

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा।

कन्या

naidunia_image

आज का दिन आपको सफलता से भरा रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी नए कार्य की योजना सफल होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी वालों को आज पदोन्नति मिल सकती है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला

naidunia_image

आज अपने साथियों के साथ किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक लोगों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज कहीं से दुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक

naidunia_image

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज न्यायालय पक्ष में आपको पराजय का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में शत्रु पक्ष हावी नजर आएगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु

naidunia_image

आज का दिन आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं। नए लोगों के साथ मिलकर आप किसी बड़ी पार्टनरशिप के साथ किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी और बच्चों के लिए आज बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मकर

naidunia_image

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि आज कुछ विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ आज कार्य के सिलसिले में किसी बड़े व्यक्ति से मिलना होगा। आज कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे।

कुंभ

naidunia_image

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़े विवाद के कारण आपका कोई बड़ा कार्य रुक सकता है, जिस कारण आर्थिक हानि के योग बनेंगे। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट मिलेगा। नौकरी वालों के लिए आज कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

ये वीडियो भी देखें

मीन

naidunia_image

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना होगा। आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में कार्य पूरा न होने पर आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आज अपने व्यवहार से आप अपने बिगड़े हुए कार्य को बना सकते हैं। किसी भी प्रकार के विवाद में आज न उलझें। पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। आज मित्रों से आर्थिक मदद प्राप्त होगी।