
धर्म डेस्क, Aaj ka Rashifal 4 February 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आपके दिनभर की संभावनाओं को दिखा रहा है। चंद्रमा की स्थिति और ग्रहों के संयोग आज कुछ राशियों के लिए सफलता और उन्नति के संकेत दे रहे हैं, तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज का दिन करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से कई अहम बदलाव लेकर आ सकता है।
आज आपके लिए कौन से कार्य लाभकारी रहेंगे, किन मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए और किस दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलेगी, तो यह राशिफल आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यह आज का राशिफल आपको सही निर्णय लेने और दिन को बेहतर बनाने में मार्गदर्शन करेगा, जानिए आज का राशिफल।
आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूर्ण करने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अनुकूल रहेगी। पैतृक संपत्ति में आज आपको अपना हक मिल सकता है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर लिया गया निर्णय सफल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य के सिलसिले में आज आपको किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप किसी नए ग्रुप का हिस्सा बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में निवेश से लाभ के योग हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन ठीक है। पारिवारिक संबंध और मजबूत होंगे।
आज कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, जो आपके कार्यों को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।
आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं, जिसका असर कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। विवादों से दूर रहें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम का विस्तार होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन ठीक है। परिवार के लोगों का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
आज आप अपने कार्यों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव और साथियों का विरोध आपको नुकसान पहुँचा सकता है। आर्थिक रूप से आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक दृष्टि से भी लोग आपके विपरीत रह सकते हैं।
आज आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है।
आज का दिन आपके लिए लाभकारी है। आज आप अपने कार्यों को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के संकेत हैं। किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सा मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। पारिवारिक दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
आज स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रह सकते हैं, जिससे मानसिक अशांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। कहीं से बड़ी आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। आज किया गया निवेश भविष्य में बड़ा लाभ दे सकता है। परिवार के लोगों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं।
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। हालांकि विवादों से दूर रहना आपके लिए कठिन हो सकता है। किसी विवाद में फँसने से आर्थिक उन्नति में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा कि विवादों से दूरी बनाए रखें। व्यापारिक दृष्टि से दिन ठीक है। पारिवारिक संबंध भी अच्छे रहेंगे।
आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपके कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन बहुत अच्छा नहीं है। कार्यों को पूरा करने के लिए आज आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।