• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • कहते हैं

अगर सपने में दिखे ये 5 चीजें, तो जल्द होगी पैसों की बारिश, गरीब भी बन जाएगा अमीर!

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में देवी-देवता के दर्शन, सोना-चांदी, पेड़-पौधे लगाना, पहाड़ लांघना या मोर देखना भविष्य में अचानक धन लाभ और जीवन में समृ...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 05:47:09 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 05:47:09 PM (IST)
अगर सपने में दिखे ये 5 चीजें, तो जल्द होगी पैसों की बारिश, गरीब भी बन जाएगा अमीर!
स्वप्न शास्त्र के अनुसार रात में दिखने वाले 5 शुभ सपने, जो जीवन में अचानक धन लाभ और सुख-समृद्धि का रास्ता खोलते हैं। (AI जनरेटेड)

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको भी अजीबोगरीब सपने आते हैं, तो सावधान हो जाए…क्योंकि हर एक सपने का अलग महत्व हो सकता है। स्वप्न शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नींद में दिखने वाले हर सपने का एक खास अर्थ होता है। कुछ सपने हमारे अवचेतन मन की सोच होते हैं। तो कुछ भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत। ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र में ऐसे कुछ बेहद शुभ सपनों का जिक्र किया गया है, जो व्यक्ति को अचानक धन लाभ, तरक्की और समृद्ध बनने की ओर इशारा करते हैं।

अगर आपको भी रातों की नींद में ये 5 खास चीजें दिखाई देती हैं, तो समझ लीजिए कि आपकी किस्मत का दरवाजा खुलने वाला है:

1. देवी-देवता के दर्शन या जलता हुआ दीपक

अगर आप सपने में किसी देवी-देवता के दर्शन करते हैं, खुद को मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए देखते हैं या जलता हुआ दीपक देखते हैं, तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपके रुके हुए काम जल्द पूरे होने वाले हैं। साथ ही आप पर ईश्वर की कृपा से बड़ा आर्थिक लाभ होने वाला है।


2. सपने में धन या सोना देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में अचानक बहुत सारा पैसा, सिक्के या सोना देखना इस बात का संकेत है कि आप पर धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होने वाली है। यह सपना अचानक धन प्राप्ति और आर्थिक तंगी दूर होने का साफ इशारा करता है।

3. पेड़-पौधे लगाते हुए देखना

अगर आप सपने में खुद को या किसी अन्य व्यक्ति को नए पौधे या पेड़ लगाते हुए देखते हैं, तो यह भविष्य में होने वाली उन्नति का प्रतीक है। 'भविष्य पुराण' के अनुसार, ऐसा सपना करियर में ऊंचे पद, मनचाही नौकरी मिलने या व्यापार में बंपर सफलता का संकेत देता है।

4. ऊंचे पर्वत या नदी पार करना

सपने में ऊंचे पहाड़, टिमटिमाते तारे या किसी उफनती नदी को पार करते हुए देखना बहुत भाग्यशाली माना गया है। यह इस बात का संकेत है कि आने वाले दिनों में आपकी संपत्ति में भारी बढ़ोतरी होने वाली है और आप किसी नई प्रॉपर्टी के मालिक बन सकते हैं।

5. नाचता हुआ मोर या शुभ जीव

अगर आपको सपने में नाचता हुआ मोर, बिल से बाहर आता हुआ सांप या पानी का बहता हुआ स्रोत दिखे, तो यह जीवन में बड़े सकारात्मक बदलावों की ओर इशारा करता है। ऐसे सपने पुरानी कंगाली और दरिद्रता दूर करके इंसान को समृद्ध बनाने का संकेत देते हैं।

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: मनचाहा वर और पति की लंबी उम्र के लिए रखें यह व्रत, जानें क्या है पूजा की सही विधि?