
धर्म डेस्क। 23 जून 2026 को ज्योतिषीय दृष्टि से एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह परिवर्तन होने वाला है। इस दिन शुक्रदेव कर्क राशि में मौजूद अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। ऐसे में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालेगा।
अश्लेषा नक्षत्र का संबंध छिपी हुई बातों को जानने की क्षमता से माना जाता है। इसका प्रतीक सर्प है, जो बुद्धिमत्ता, रहस्य और मानसिक गहराई का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र के इस गोचर से लोगों के रिश्तों में गहराई आएगी और कला से जुड़े क्षेत्रों में पॉजीटिव रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं।
.jpg)
शुक्र का यह गोचर मेष राशि के चतुर्थ भाव को सक्रिय करेगा। परिवार, घर और मानसिक शांति से जुड़े मामलों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घरेलू वातावरण पहले से अधिक सुखद रहेगा। संपत्ति या भूमि से जुड़े मामलों में भी रुचि बढ़ सकती है।
.jpg)
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का यह परिवर्तन विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है, क्योंकि शुक्र इनके स्वामी ग्रह हैं। तृतीय भाव में यह गोचर आपकी संवाद क्षमता को मजबूत करेगा। व्यापार, मार्केटिंग, नेटवर्किंग और नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। छोटी यात्राएं भी शुभ परिणाम दे सकती हैं।
.jpg)
मिथुन राशि के द्वितीय भाव में शुक्र का प्रभाव धन, वाणी और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करेगा। आय और बचत को लेकर नई योजनाएं बन सकती हैं। परिवार के साथ रिश्ते मधुर होंगे, लेकिन बोलचाल में संयम रखना जरूरी होगा क्योंकि आपकी बातों का असर लोगों पर गहरा पड़ेगा।
.jpg)
शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आत्मविश्वास, आकर्षण और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन में आपकी छवि मजबूत हो सकती है। रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
ये वीडियो भी देखें
.jpg)
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर द्वादश भाव में रहेगा। इस दौरान आध्यात्मिकता, आत्मविश्लेषण और मानसिक शांति की ओर झुकाव बढ़ सकता है। यात्रा, आराम और व्यक्तिगत जरूरतों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। मन को शांत रखने का प्रयास करें।
.jpg)
कन्या राशि के लिए शुक्र का यह गोचर एकादश भाव में होगा, जो लाभ और इच्छापूर्ति का भाव माना जाता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से रुकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है। मित्रों और पेशेवर संपर्कों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह समय काफी अनुकूल माना जा रहा है।