विवाह के बाद कभी भी मां-बाप के घर से ये चीजें न लाएं बेटियां, घर हो जाएगा तबाह
ज्योतिष और वास्तु मान्यताओं के अनुसार शादीशुदा महिलाओं को मायके से अचार, झाड़ू, धारदार वस्तुएं, लोहे-कांच का सामान और कुलदेवी का प्रसाद ससुराल नहीं ले ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 08 May 2026 02:39:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 02:50:33 PM (IST)
शादीशुदा बेटियों के लिए वास्तु की टिप्स। (फाइल फोटो)HighLights
- मायके से अचार लाना रिश्तों में खटास बढ़ाता माना जाता।
- लोहे और कांच की वस्तुएं अशुभ प्रभाव डाल सकती हैं।
- धारदार चीजें घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ाने वाली मानी जातीं।
धर्म डेस्क। हिंदू धर्म और भारतीय परंपराओं में शादीशुदा बेटियों को मायके से सम्मान और प्रेम के साथ विदा किया जाता है। माता-पिता अपनी बेटी और दामाद को कपड़े, उपहार, धन और गृहस्थी का सामान देकर खुशियां बांटते हैं।
हालांकि ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का उल्लेख मिलता है, जिन्हें शादीशुदा महिलाओं को मायके से ससुराल नहीं ले जाना चाहिए। मान्यता है कि इन वस्तुओं को लाने से रिश्तों में तनाव, आर्थिक परेशानियां और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
अचार और झाड़ू लाना माना जाता है अशुभ
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार विवाहित महिलाओं को मायके से अचार या अन्य खट्टी चीजें नहीं लानी चाहिए। इसके अलावा झाड़ू और साफ-सफाई से जुड़ी वस्तुएं भी लाना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे ससुराल में रिश्तों में खटास आ सकती है।
लोहे और कांच का सामान
लोहे की वस्तुओं को शनि ग्रह और कांच को राहु से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि मायके से लोहे या कांच का सामान लाने से वैवाहिक जीवन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। यदि ऐसी चीजें लेना जरूरी हो तो उन्हें खरीदकर लाने की सलाह दी जाती है।
धारदार चीजें नहीं लानी चाहिए
चाकू, कैंची, छुरी या अन्य धारदार वस्तुएं मायके से लाना भी शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष के अनुसार इससे घर में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं और पति की तरक्की में बाधाएं आ सकती हैं।
कुलदेवी-देवता का प्रसाद
परंपराओं में विवाह के बाद बेटियों को मायके की कुलदेवी या कुलदेवता का प्रसाद ग्रहण करने से भी मना किया गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से दोनों परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
गैस चूल्हा और अग्नि से जुड़ी वस्तुएं
- अग्नि तत्व से जुड़ी वस्तुएं, खासकर गैस चूल्हा, मायके से लाना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है।
- हालांकि ये सभी बातें धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय धारणाओं पर आधारित हैं। इनका वैज्ञानिक आधार नहीं है, लेकिन कई लोग आज भी इन परंपराओं का पालन करते हैं।