
धर्म डेस्क। फरवरी 2026 का मासिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए करियर, वित्त, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन से जुड़े अहम संकेत देता है। यह महीना कुछ राशियों के लिए उन्नति, निवेश और नई शुरुआत के अवसर लेकर आया है, तो कुछ को सावधानी, धैर्य और सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी गई है। ग्रहों की चाल रिश्तों, कामकाज और स्वास्थ्य पर गहरा असर डालेगी।
ऐसे में जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखें, भावनाओं पर नियंत्रण रखें और सही समय पर सही निर्णय लें, ताकि यह महीना आपके जीवन को बेहतर दिशा दे सके।
मेष - यह महीना आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा। इस महीने आपको अपने कार्यक्षेत्र व्यापार व्यवसाय नौकरी आदि से संबंधित लोगों से मतभेद का सामना करना होगा। जिस कारण कार्य क्षेत्र में काफी समस्याएं देखने को मिलेगी। इस महीने आप आर्थिक समस्याओं में उलझे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अप डाउन की बनी रहेगी। इस महीने आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है।। इस महीने आपको व्यर्थ के खर्चों से दूर रहना ही अच्छा होगा। साथ ही साथ इस महीने पारिवारिक लोगों से संबंध ठीक रहेंगे। हालांकि कुछ लोगों से मतभेद बने रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। इस महीने न्यायालय प्रकरण में आप उलझ सकते हैं। इस महीने सोच विचार कर हर कार्य करें किसी पर अत्यधिक विश्वास आपके लिए परेशानी में डाल सकता है। अपनी गोपनीय बातों को किसी के सामने शेयर ना करें कार्य क्षेत्र में इस महीने काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
स्वास्थ्य - की दृष्टि से यह महीना आप लोगों के लिए अच्छा नहीं है। इस महीने परिवार में किसी न किसी सदस्य का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है। इस महीने अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
वित्त - आर्थिक तौर से यह महीना अच्छा नहीं है इस महीने आपको अपने धन का सदुपयोग करना होगा। व्यर्थ के कार्यों में धन बर्बाद ना करें। साथ ही साथ इस महीने आपको आर्थिक मदद बैंक से लोन या किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। इस महीने कोई बड़ा लाभ होने के चांस कम है।
कैरियर - करियर की दृष्टि से इस महीने आपको बहुत परिश्रम करने की आवश्यकता है। इस महीने निराश होना आपको आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा नुकसान दे सकता है। इस मैंने आपको बहुत मेहनत की आवश्यकता है।
लव - अपने पार्टनर के साथ यह महीना आपके लिए अच्छा है। इस महीने आपको अपने पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियां को आपका पार्टनर पूर्ण रूप से संभालेगा, जिससे आपको पारिवारिक समस्याओं में राहत मिलेगी। आपके साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
बृषभ - यह महीना आपको बड़ी कामयाबी देने वाला है। हालांकि इस महीने आपको परिश्रम बहुत करना होगा। साथ ही साथ इस महीने आपको विरोधों का बहुत सामना करना होगा। आपके शत्रु आपके कार्य को बिगड़ने के लिए बहुत प्रयास करेंगे। इस महीने आपको आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहने वाला है कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। अपने लोगों से जुड़ेंगे साथ ही साथ इस महीने आपको बहुत कुछ नई खुशखबरियां मिलने वाली हैं। आपको आपके कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। लंबी यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं इस महीने आप ऐसे लोगों से दूर रहे जो नकारात्मक विचार रखते हो आपको एक सलाह दी जाती है इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं। जो आपके लिए कारगर होगा। इस महीने पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। हालांकि परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। इस महीने अपने पार्टनर से व्यवहार अच्छा रखें साथ ही अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ चेंज लाइन जिससे आपको आपकी लाइफ में बड़ी सफलता प्राप्त होने में सहायक होगी अपने व्यवहार में नम्रता लाइन तथा दूसरों की बातों को महत्व देना सीखे इस महीने अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करने की योग भी बना रहे हैं
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है कार्य की अधिकताओं के कारण भाग दौड़ की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार के लोगों के स्वास्थ्य की भी चिंता करनी होगी जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
वित्त - इस महीने आर्थिक तौर से आपको लाभ के योग बन रहे हैं साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में उन्नति देखने को मिलेगी। इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने में सफल होंगे। आपके कार्य क्षेत्र का विस्तार भी होगा। साथ ही साथ आर्थिक मदद भी इस महीने आपको प्राप्त होगी।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी जिस कार्य क्षेत्र में आप प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही साथ नए लोगों से जुड़ना होगा। यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
लव - इस महीने अपने पार्टनर के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे। साथ ही साथ आप अपने परिवार के लिए कोई नया प्लान कर सकते हैं। जो आपके लिए अच्छा होगा। इस महीने पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपके साथ खुश रहेगा।
मिथुन - यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप अपनी मेहनत से अपने कार्यक्षेत्र में एक नया और बनाने में सफल होंगे। आपके कार्य की सराहना होगी आपका परिश्रम की सराहना होगी इस महीने आप अपने कार्य क्षेत्र में लोगों को चमत्कृत कर देंगे साथ ही साथ आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है आप अपने पुराने निवेश के चलते इस महीने बाद मुनाफा कमाने वाले हैं कार्यक्षेत्र में लगातार परिवर्तन करके आप एक नई सफलता की इमारत बन सकते हैं। इस महीने आपसे नए-नए लोगों का जुड़ना होगा। ऐसे में कुछ संभाल कर रहने की आवश्यकता है कुछ लोग आपको मिस गाइड कर सकते हैं। अपने कार्य क्षेत्र पर फोकस रखें परिश्रम में कमी ना आने दें साथ ही साथ इस महीने आपको सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में भी सम्मानित किया जा सकता है। नए क्षेत्र में जाना होगा। अपनी सीक्रेट मिशन को आप इस महीने सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकेंगे पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। हालांकि अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना ना भूले विशेषकर कार्यक्षेत्र में खान-पान का समय व्यवस्थित रखें लंबी यात्राओं पर जाते समय अपने स्वास्थ्य संबंधी सामग्री साथ रखें इस महीने व्यायाम योग के द्वारा आप अपने शरीर को सयमित कर सकते हैं।
वित्त - यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप बड़ा प्रॉफिट कमाने में सफल होंगे। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं को लागू करके आप लाभ अर्जित करेंगे। पुराना निवेश बड़ा लाभ देकर जाएगा आर्थिक दृष्टि से यह महीना शानदार है
करियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपका अच्छा रहने वाला है इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में सभी को आकर्षित करने में सफल होंगे। आपके कार्य की सराहना होगी करियर में आपका किसी विशेष जगह पद पर सिलेक्शन हो सकता है।
लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए भी अच्छा है इस महीने अपने पार्टनर के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छे रहने वाले हैं साथ ही साथ इस महीने आप अपने पार्टनर को अपने जीवन संगिनी बनने में सफल हो सकते हैं। आप दोनों अपने जीवन के लिए बड़ा निर्णय लेंगे
कर्क - यह महीना आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपको अपने कार्य क्षेत्र में परिश्रम के साथ-साथ विरोध का सामना भी करना होगा। आपके साथ काम कर रहे लोग आपका विरोध कर सकते हैं। या आपके कार्य को बिगाड़ने के लिए षड्यंत्र बना सकते हैं। ऐसे में सावधान रहने की आवश्यकता है साथ ही साथ अपने अधिकारी लोगों से आपके संबंध मजबूत होने चाहिए नहीं तो आपके कई कार्य बिगड़ सकते हैं। कुछ बातों को इग्नोर करना आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। इस महीने अपने कार्यक्षेत्र बड़े बदलाव करने से दूर रहें अपने किसी विशेष कार्य पर फोकस रखें नहीं तो आपकी कार्य बिगड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से इस सप्ताह फिजूलखर्ची पर पूर्णतया रोक लगा दे नहीं तो आपको आर्थिक समस्याओं से परेशान होना पड़ेगा इस महीने आर्थिक सपोर्ट मिलना आपके लिए मुश्किल है ऐसे में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले सारी बातों पर विचार कर लें पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है इस महीने परिवार से संबंध अच्छे नहीं होंगे। तथा पुराने विवादों को लेकर न्यायालय प्रकरण तक जाना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। साथ ही साथ परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। जिस कारण समय और अर्थ दोनों का नुकसान होगा।
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है इस महीने आपको अपने आर्थिक कार्यों को सोच समझकर करना होगा। बड़े रिस्क ना ले साथी साथ फिजूलखर्ची पर रोक लगाई इस महीने आर्थिक मदद जुटाना आपके लिए बहुत मुश्किल का काम होगा। ऐसे में संभलकर कार्य करें
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना अच्छा है हालांकि आपके कार्य की सराहना होगी लेकिन मनचाही सफलता मिलना इस महीने संभव नहीं है इस समय आपको अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है साथ ही साथ अपने संबंध अपने से बड़े लोगों से अच्छे रखें जिससे आपको सपोर्ट मिल सके
लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में दूरियां होना संभव है अपने संबंध को बचाने के लिए आपको अपने पार्टनर के साथ बैठकर अपने रिलेशन के बारे में चर्चा करनी होगी
सिंह - यह महीना आपके लिए ठीक है हालांकि इस महीने आपको अपने मन माफिक सफलता मिलने में संदेह है अत्यधिक परिश्रम के बाद भी इस महीने आपको उचित सफलता मिलना संभव नहीं हालांकि इस वजह निराश होना आपके लिए ठीक नहीं इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े-बड़े परिवर्तन करने से दूर रहे कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना यह महीना आपके लिए अच्छा नहीं है नौकरी वर्ग वालों के लिए इस महीने परिवर्तन के योग बन रहे हैं यदि आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो आप अपनी नौकरी को बदल सकते हैं। इस महीने अपने कार्य क्षेत्र में अपने साथी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए सामान्यतः ठीक है इस महीने आपके पर्सनल घरेलू प्रॉब्लम के कारण मन अशांत रहेगा। आपको किसी अधिकारी से मतभेद ज्यादा बढ़ सकते हैं। जिस कारण कार्य क्षेत्र में कुछ प्रॉब्लम भी आएगी व्यापार व्यवसाय वाले लोगों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने बड़े रिक्स व्यापार में ना लें हां आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं। जिससे यह महीना आपको आपका निवेश आगे बहुत लाभ देने वाला होगा। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है परिवार के लोगों से पुराने मतभेद बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर इस महीने आपको ही बड़ा निर्णय ले सकते हैं। जो उनके भविष्य के लिए अच्छा होगा। इस महीने वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ठीक है इस महीने आपको स्वास्थ्य की चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। परिवार में भी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। हालांकि आपको योग और व्यायाम का सहारा लेना होगा।
वित्त - आर्थिक दृष्टि सही है महीना अच्छा नहीं है इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने से बच्चे साथी साथ इस महीने फिजूलखर्ची पर लगाम लगाई इस महीने आर्थिक मदद मिलना आपके लिए संभव नहीं है ऐसे में बड़े रिक्स ना लें व्यापार व्यवसाय में स्थित सामान रहेगी।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने आपको अपनी मनचाही सफलता मिलने में अभी समय है साथ ही साथ आपको इस महीने करियर में काफी परिश्रम करने की आवश्यकता है
लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है आप दोनों के बीच में कुछ बातों को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकते हैं। आपकी पर्सनल बातें हैं आपके पार्टनर को पता चल सकती है।ं जिस कारण आप दोनों का संबंध बिगड़ सकता है।
कन्या - यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप नए-नए कार्यों के प्रति अपनी रुचि रखेंगे कार्य क्षेत्र में नए बदलाव के साथ-साथ आप अपने पुराने कार्य में भी लाभ अर्जित करेंगे। इस महीने किसी बड़ी पार्टनरशिप में आपका सहयोगी होना संभव है ऐसे में आपका निवेश आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। इस महीने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही साथ आपके कार्य की लोक सराहना करेंगे। इस महीने आप अपने विशिष्ट लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर कार्य के सिलसिले में जा सकते हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा है परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पुराने मतभेद दूर करके परिवार एकत्रित नजर आएगा इस महीने आप अपने मकान को बदल सकते हैं। प्रॉपर्टी मकान वाहन आदि में निवेश के योग बन रहे हैं, साथ ही साथ यह महीना आप अपने मित्रों के साथ अच्छा व्यतीत करने वाले हैं इस महीने कई पार्टी मित्रों के साथ हो सकती है।ं किसी बाहर बड़े फंक्शन में जाना भी होगा। साथ ही साथ आप इस महीने अपनी लाइफ को फुल इंजॉय करने वाले हैं।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है हालांकि आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। बाहर के खान-पान से आपका स्वास्थ्य कर सकता है। इस महीने अपने बच्चों को बाहर जाते समय सावधानी रखें नहीं तो किसी संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं।
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा है कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होगी आर्थिक नए रास्ते बनेंगे इस महीने आपका निवेश आपको बड़ा लाभ देने वाला है साथ ही साथ इस महीने आप प्रॉपर्टी में अपना निवेश बढ़ा सकते हैं। जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में नए प्रयोग सफल होंगे।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आपको बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही साथ आपके कार्य की सराहना होगी वह किसी विशेष सम्मान से आपको सम्मानित किया जा सकता है। करियर की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहने वाला है
लव - इस महीने अपनी लव लाइफ की प्रॉब्लम को हल करने में आप सफल होंगे। अपने पार्टनर के साथ बैठकर आप सारी खुशियों पर चर्चा करेंगे। जो चर्चा सार्थक होगी आपका पार्टनर आपकी पुरानी बातों को भूलकर आपके साथ एक नई शुरुआत कर सकता है।।
तुला - यह महीना आपके लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे। साथ ही साथ अपने पुराने कार्य शैली को बदलने में आप सफल होंगे। जिस कारण लोग आपकी प्रशंसक बनेंगे इस महीने आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव को देखकर लोग आपकी सराहना करेंगे। वरिष्ठ अधिकारी आपके इस व्यवहार से खुश नजर आएंगे व्यापार व्यवसाय वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है इस महीने आपका निवेश आपको बड़ा लाभ देगा नौकरी वर्ग वालों के लिए भी यह महीना अच्छा है हालांकि अपने वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद ना रखें नहीं तो आपको कुछ प्रॉब्लम आ सकती है।ं पारिवारिक दृष्टि से यह महीना अच्छा है इस महीने आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही साथ घर में धार्मिक कार्यों की आयोजन हो सकते हैं। आपका मन भी अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। यह महीना किसी आध्यात्मिक गुरु के साथ आपके कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य - की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप अपने का ख्याल रखें साथ ही साथ इस महीने आपको लंबी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें अपनी दवाइयां का सेवन समय पर करें
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा है इस महीने आपको अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी। साथ ही साथ आर्थिक स्थिति मजबूत होगी इस महीने आपको कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में नए प्रयोग सफल होंगे। साथ ही साथ अपने निवेश से बड़ा लाभ कमा सकते हैं।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना अच्छा है इस महीने आपको सफलता प्राप्त होगी साथ ही साथ आप नए लोगों से जुड़ेंगे इस महीने आप अपने करियर में अपने अधिकारियों से सम्मानित हो सकते हैं।
लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा है हालांकि आपके पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर आपके मतभेद बने रहेंगे। लेकिन यह महीना आप दोनों साथ व्यतीत करने वाले हैं साथ ही साथ इस महीने आपका पार्टनर आपके ऊपर कोई बड़ा खर्च डाल सकता है। अपने पार्टनर को खुश करने के लिए इस बार आपको अपनी जब खाली करना होगी
वृश्चिक - यह महीना आपके लिए ठीक है हालांकि इस महीने आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा आर्थिक तौर से समस्याएं देखने को मिलेगी। इस महीने कार्यक्षेत्र में आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। तथा आपके सहयोगी भी आपका साथ छोड़ सकते हैं। ऐसे में कार्य को व्यवस्थित चलाना आपके लिए बड़ी चुनौती होगी नौकरी वर्ग वालों के लिए इस महीने अपने अधिकारियों से संबंध अच्छे रहेंगे। हालांकि आप किसी करप्शन मामले में उलझ सकते हैं। ऐसे में संभाल कर रहे व्यापार व्यवसाय में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करना आपके लिए ठीक नहीं है कुछ समय का इंतजार करें पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक है परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा झगड़ा भी खत्म होगा। इस महीने आप अपने बच्चों के लिए बड़ा निवेश कर सकते हैं। हालांकि आर्थिक दृष्टि से यह महीना कुछ उलझा रहेगा।
स्वास्थ्य - इस महीने आपको अपने और अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा परिवार में किसी का स्वास्थ्य या आपका स्वयं का स्वास्थ्य भी कर सकता है। ऐसे में समय और धन की हानि होना है अच्छा होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी सलाह जरूर लें
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने आपको बड़े-बड़े कार्यो को अभी कुछ समय के लिए रोक देना होगा। साथ ही साथ इस महीने अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने से बच्चे आर्थिक दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है इस महीने व्यर्थ के खर्चों पर रोक लगाकर आप कुछ राहत पा सकते हैं।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस महीने आपके वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपको मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप नए प्रयोग को लोग सराहना करेंगे। इस महीने आपको समय पर जरूरी सपोर्ट मिलेगा।
लव - इस महीने आपको अपने लव पार्टनर के साथ अपनी पर्सनल बातों को साझा करना परेशानी में डाल सकता है। भावनात्मक तौर से यह महीना आपके लिए ठीक नहीं है ऐसे में भाव में बेहतर किसी भी बात को कह देना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आप के पार्टनर के साथ आपका संबंध बिगड़ सकता है।
धनु - यह महीना आपकी उन्नति के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने आप कार्यक्षेत्र में बड़े रिक्स ना ले आर्थिक सपोर्ट के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है इस महीने आर्थिक सपोर्ट पाना आपके लिए बहुत मुश्किल है कार्य क्षेत्र में लोग आपकी विपरीत कार्य करेंगे। जिस कारण आपकी कई कार्य पड़ सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना ठीक है हालांकि आपके भी अधिकारी वर्ग से मतभेद पढ़ सकते हैं। व्यापार व्यवसाय वालों के लिए इस महीने संभाल कर रहने की आवश्यकता है किसी में की बातों में जाकर बड़ा निवेश न करें ऐसे में आपको नुकसान हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक है इस महीने परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही साथ आप अपने परिवार के साथ लंबी यात्रा कर सकते हैं। इस महीने घर में कोई मांगलिक कार्य के योग बनेंगे फिर किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा। इस महीने आपका अपने मित्रों के साथ चल रहा पुराना विवाद खत्म होगा। जिससे आपको एक मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक है इस महीने आपके स्वास्थ्य व परिवार में किसी का स्वास्थ्य ज्यादा गंभीर होने की स्थिति नहीं है यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा है
वित्त - आर्थिक दृष्टि से इस महीने कोई बड़ा रिस्क लेना आपके लिए अच्छा नहीं है व्यापार व्यवसाय वाले लोगों के लिए इस महीने काफी कठिनाइयों का सामना करना होगा। साथ ही साथ आप आर्थिक सपोर्ट जुटाना मुश्किल होगा। इस कारण आपको बैंक आदि से बड़ा लोन लेना पड़ सकता है। इस महीने अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने निराश होने की आवश्यकता नहीं है सफलता आपको अवश्य मिलेगी। इस महीने आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है तथा ऐसे लोगों से दूरी रखें जो आपके प्रति नकारात्मक विचार रखते हो
लव - इस महीने आपकी लव लाइफ में बड़ी प्रॉब्लम आ सकती है। आपके पार्टनर पर आपको अत्यधिक विश्वास करना इस महीने नुकसान में डाल सकता है। आपका पार्टनर आपसे दूरी चाहता है ऐसे में आपका पार्टनर अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे छुपा कर रख रहा है उन पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है
मकर - यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में आपकी शैली में परिवर्तन आपको बड़ा लाभ देगी इस महीने आपको नए लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। तथा कार्य क्षेत्र में नई टीम तैयार होगी जिस कारण आप एक नई ऊर्जा के साथ अपने कार्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव और सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी वर्ग वालों के लिए इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना शानदार है इस महीने आप काफी मुनाफा कमा सकते हैं। सोने चांदी वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है पारिवारिक दृष्टि से इस महीने आपको कुछ समस्याओं का सामना करना होगा। किसी अपने खास व्यक्ति से परिवार में मतभेद हो सकते हैं। हालांकि आप इन समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। इस महीने आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। ग्रहों की चाल आपको बड़ी सफलता दिला सकती है।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है इस महीने आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। कार्य क्षेत्र में भाग दौड़ के चलते हुए आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप बड़ा लाभ अर्जित करने वाले हैं साथ ही साथ इस महीने किया गया बड़ा निवेश आपको लाभ देगा आप अपने कार्य में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है कहीं से रुका हुआ धन मिलेगा।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप अपने करियर में बड़ी सफलता अर्जित करने वाले हैं इस महीने आपको नए लोगों से जुड़ेंगे साथ ही साथ आपके विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा। इस महीने आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करेंगे।।
लव - यह महीना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा रहने वाला है आप दोनों के बीच चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे। इस महीने आप अपने लाइफ के लिए कोई बड़ा डिसीजन भी ले सकते हैं। साथ ही साथ आपका लव पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बन सकता है। इस महीने आप दोनों साथ समय व्यतीत करेंगे।
कुंभ - यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है इस महीने आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी कार्य क्षेत्र में आपको नए प्रयोग करेंगे। जो सफल होंगे। इस महीने आपको राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। साथ ही साथ नए लोगों से जुड़ना होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। अधिकारी वर्ग से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में वाणी पर संयम रखें व्यापार व्यवसाय की दृष्टि से यह महीना शानदार रहने वाला है इस महीने आपका निवेश आपको बड़ा लाभ देगा हालांकि इस महीने किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में देना आपके लिए ठीक नहीं है आपका पैसा लग सकता है। इस महीने ऐसे रिश्तेदारों से दूर रहें जो आपका समय और धन का दुरुपयोग करने वाले हो इस महीने पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए अच्छा है आपके परिवार के लोगों से पुराने मतभेद खत्म होकर अच्छे संबंध होंगे। साथ ही साथ परिवार में किसी विवाह या मांगलिक कार्य के योग बनेंगे इस महीने आपके परिवार में लोगों का आना-जाना रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा है इस महीने आप अपने खराब स्वास्थ्य से निजात पाएंगे इस महीने आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है हालांकि मौसम की दृष्टि से यह महीने आपके लिए अच्छा है स्वास्थ्य की लाभ प्राप्त करेंगे।
वित्त - आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है इस महीने आप बड़ा लाभ अर्जित करने वाले हैं कार्यक्षेत्र में लोगों को सपोर्ट के साथ-साथ आर्थिक सपोर्ट भी मिलेगा। तथा आप व्यापार व्यवसाय बड़ा लाभ प्राप्त करने वाले हैं इस महीने नौकरी वालों के लिए भी महीने की उतरते समय में लाभ के योग बनेंगे।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है इस महीने आप अपने करियर में बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। साथ ही साथ इस महीने आप अपने करियर में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। जो आपके लिए निर्णायक साबित होगा।
लव - अपने लव पार्टनर के साथ आपके पुराने मतभेद खत्म होंगे। साथ ही साथ आपका पार्टनर इस महीने आपके साथ समय व्यतीत करेगा आप दोनों के बीच कुछ नकारात्मक पहलू खत्म होंगे। साथ ही साथ यह महीना आप दोनों साथ रहेंगे। शॉपिंग यात्रा के साथ यह महीना अच्छा रहने वाला है
मीन - यह महीना आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। हालांकि आप इन समस्याओं से निकलने में सफल होंगे। इस महीने आप पारिवारिक मतभेद का शिकार हो सकते हैं। साथ ही साथ किसी खास व्यक्ति से आपके मतभेद ज्यादा बढ़ सकते हैं। आर्थिक तौर से यह महीना आपके लिए अच्छा है व्यापार व्यवसाय वालों के लिए यह महीना ठीक है नौकरी क वालों के लिए कुछ परेशानियां आ सकते हैं। इस महीने आप कार्यक्षेत्र में बदलाव न करें तथा आर्थिक निवेश सोच विचार कर करें इस महीने आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है।ं ऐसे में कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। इस महीने व्यर्थ के विवादों से दूर रहें वाणी पर संयम रखें साथ ही साथ प्रशासनिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। इस महीने आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परंतु वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें नहीं तो दुर्घटना संबंधी योग बन रहे हैं
स्वास्थ्य - स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा नहीं है इस महीने आपको कोई चोट लग सकती है। किसी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। साथ ही साथ मौसम में बीमारियों की चपेट में आप या आपका परिवार आ सकता है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रहे सजग रहे स्वस्थ रहें
वित्त - आर्थिक दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने बड़े-बड़े रिस्क लेने से बचें नौकरी क वालों के लिए यह महीना ठीक नहीं है अधिकारी वर्ग से मतभेद आपको बड़े नुकसान में डाल सकता है। व्यापार व्यवसाय वालों के लिए यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है आर्थिक सपोर्ट ना मिलने के कारण व्यापार पर असर पड़ सकता है।
कैरियर - करियर की दृष्टि से यह महीना ज्यादा अच्छा नहीं है इस महीने आपको मनचाही सफलता मिलना संभव नहीं अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको उचित सफलता पाने के लिए अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है
लव - आपकी लव लाइफ में इस महीने बड़ी प्रॉब्लम आ सकती है। आपके पार्टनर की कुछ पर्सनल बातें आपके सामने आ सकती है।ं जिस कारण आप दोनों के बीच टकराव की स्थिति बनेगी ऐसे में यदि संबंध बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने संबंध को मजबूत रखना चाहते हैं तो कुछ बातों को इग्नोर करना होगा।।