धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-सुविधा, सौंदर्य और भौतिक आनंद का प्रतीक माना जाता है। जब भी शुक्र अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका असर सीधे रिश्तों, आराम और लाइफस्टाइल पर दिखाई देता है।
6 फरवरी 2026 को शुक्रदेव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि स्वतंत्र सोच और आधुनिक विचारों से जुड़ी मानी जाती है, ऐसे में यह गोचर भावनाओं से ज्यादा समझदारी और दोस्ती को महत्व देगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह बदलाव खास साबित होगा।
शुक्र गोचर 2026 की अवधि
- प्रारंभ: 6 फरवरी 2026
- समापन: 2 मार्च 2026
- अवधि: लगभग 24 दिन
इन 4 राशियों पर रहेगी शुक्रदेव की खास मेहर
मेष: आय और करियर से जुड़े नए मौके मिलेंगे। दोस्तों और नेटवर्किंग से फायदा होगा।
मिथुन: भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा, पढ़ाई और धार्मिक कार्यों में सफलता के योग हैं।
तुला: पढ़ाई, क्रिएटिव फील्ड और प्रेम जीवन के लिए शानदार समय रहेगा।
कुंभ: व्यक्तित्व में निखार आएगा। बिजनेस और रिश्तों में संतुलन और लाभ मिलेगा।
शुक्र कृपा पाने के आसान उपाय
शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें
मां लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें
स्वच्छता और सुगंध का ध्यान रखें
महिलाओं का सम्मान करें
यह भी पढ़ें- 2026 में भाग्य चमकाने का सबसे सरल उपाय, महादेव की भक्ति से शनिदेव को करें शांत, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास