• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • विधि / उपाय

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में चालीस वर्षों से संचालित हो रहा अन्न क्षेत्र, हर दिन दो हजार भक्त ग्रहण कर रहे शुद्ध-सात्विक भोजन प्रसादी

देश-विदेश में ख्यात शहर के खजराना गणेश मंदिर में पिछले 40 वर्ष से अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। यहां हर दिन सुबह 11.30 से दोपहर 3 बजे तक दो हजार...और पढ़ें

By ramkrashna MuleEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 10:24:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 10:24:36 AM (IST)
  • Join करें
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में चालीस वर्षों से संचालित हो रहा अन्न क्षेत्र, हर दिन दो हजार भक्त ग्रहण कर रहे शुद्ध-सात्विक भोजन प्रसादी
खजराना गणेश मंदिर में चलता है अन्न क्षेत्र। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 1500 भक्तों के लिए संध्याकालीन सत्र में कड़ी-खिचड़ी की प्रसादी
  2. खजराना गणेश मंदिर में पिछले 40 वर्ष से अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है
  3. यहां हर दिन सुबह 11.30 से दोपहर 3 बजे तक दो हजार भक्त शुद्ध-सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देश-विदेश में ख्यात शहर के खजराना गणेश मंदिर में पिछले 40 वर्ष से अन्नक्षेत्र संचालित किया जा रहा है। यहां हर दिन सुबह 11.30 से दोपहर 3 बजे तक दो हजार भक्त शुद्ध-सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं।

इसमें रोटी-सब्जी, दाल, चावल के साथ ही खीर भी शामिल होती है। इसके बाद शाम 4.30 से 9.30 बजे तक कड़ी खिचड़ी का वितरण किया जाता है। इसका लाभ भी मंदिर में आने वाले 1500 श्रद्धालु उठाते हैं। यह दोनों सेवाएं ही पूर्णत: निश्शुल्क संचालित की जा रही है।


अन्नक्षेत्र के लिए 51 हजार रुपये प्रदान कर 850 आजीवन सदस्य बन चुके हैं

मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला बताते है कि इस सेवा की शुरुआत मंदिर के पुजारी स्व. भालचंद भट्ट द्वारा की गई थी। वे एक मुट्टी अन्न अन्नक्षेत्र के लिए विभिन्न कालोनियों से एकत्रित करते है। आज अन्नक्षेत्र के लिए 51 हजार रुपये प्रदान कर 850 आजीवन सदस्य बन चुके है।

3500 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति इस सेवा में सहभागी बन सकता है

इसके साथ ही 3500 रुपये देकर कोई भी व्यक्ति इस सेवा में सहभागी बन सकता है। लोग अपने जन्म दिन, पितरो की पुण्यतिथि, विवाह एवं अन्य उपलक्ष पर इस सेवा के सहभागी बनते है। कई लोग सामग्री उपलब्ध कराकर मनपसंद भोजन भी अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करने वाले भक्तों के लिए विशेष अवसर पर बनाते है।

गूंजे हाथी-घोड़ा, पालकी के जयघोष

इंदौर। माहेश्वरी डीडवाना पँचायती 51 घर थोक महिला मंडल द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा सात दिवसीय भागवत कथा पंचवटी हनुमान मंदिर सुखदेव नगर में आयोजित की जा रही है। इसमें भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर हाथी-घोड़ा, पालकी के जयघोष लगे और माखन मिश्री वितरित की गई। इस अवसर पर सोनल बाहेती, गीता माहेश्वरी, रमा साबू आदि उपस्थित थे।

Khajarana Ganesh Indore: देवी अहिल्याबाई ने बनवाया था खजराना गणेश मंदिर, दुनियाभर से आते हैं श्रद्धालु