• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • धर्म
  • व्रत-त्योहार

सावन में रायपुर के इन मंदिरों में जानें से मिलेगा भगवान का विशेष आशीर्वाद, हर सोमवार लगता है भक्तों का मेला

सावन के दूसरे सोमवार पर रायपुर के हठेश्वर, देवबलोदा और बूढ़ानेश्वर जैसे प्रसिद्ध शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठानों और जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भी...और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 11:03:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 11:14:43 AM (IST)
सावन में रायपुर के इन मंदिरों में जानें से मिलेगा भगवान का विशेष आशीर्वाद, हर सोमवार लगता है भक्तों का मेला
सावन के दूसरे सोमवार के पावन अवसर पर रायपुर के प्राचीन हठेश्वर महादेव मंदिर और अन्य शिवालयों में दर्शन। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सावन के दूसरे सोमवार भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है
  2. शताब्दी का हठेश्वर महादेव मंदिर रायपुर का सबसे प्राचीन और सिद्ध पीठ माना जाता है

धर्म डेस्क, रायपुर। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए श्रद्धालु शिवालयों में उमड़ रहे हैं। लोग दूर-दूर से तांवड़ लिए शिव धाम की यात्रा पर निकले हैं, ताकि दूसरे सामवार को जल चढ़ा सके। साथ ही पूरे विधि-विधान के साथ जलाभिषेक भी कर सके। ऐसे में आप भी यह सोच रहे होंगे की आपके शहर रायपुर में कौन-कौन से प्राचीन शिव मंदिर है, जिसके दर्शन आप कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और उसके आसपास कई प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थित हैं, जहां सावन के सोमवार को भक्तों का मेला लगा रहता है। यदि आप भी इस सावन में रायपुर या आसपास के प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यहां 5 प्रमुख मंदिरों की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है-


1. श्री हठकेश्वर महादेव मंदिर (महादेव घाट, रायपुर)

खारुन नदी के तट पर स्थित यह मंदिर रायपुर का सबसे प्राचीन और सिद्ध शिव पीठ माना जाता है। 15वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहाँ दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

  • विशेष सावन पूजा: सावन के हर सोमवार को खारुन नदी के जल से भगवान हठकेश्वर का भव्य जलाभिषेक और महाआरती की जाती है। बड़ी संख्या में कांवड़िए खारुन नदी से जल भरकर भोलेनाथ को अर्पित करते हैं।
  • पता: महादेव घाट, रायपुरा, रायपुर, छत्तीसगढ़।
  • दर्शन समय: सुबह 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक (सावन सोमवार को सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक)।

2. देवबलोदा शिव मंदिर (कलचुरीकालीन ऐतिहासिक मंदिर)

रायपुर शहर के समीप (भिलाई-रायपुर मार्ग पर) स्थित देवबलोदा का शिव मंदिर कला, इतिहास और आस्था का अद्भुत संगम है। 13वीं-14वीं शताब्दी में कलचुरी काल में निर्मित यह मंदिर एक ही पत्थर को तराश कर बनाया गया है। मंदिर परिसर में एक पावन कुंड भी मौजूद है।

  • विशेष सावन पूजा: सावन मास में यहां पार्थिव शिवलिंग पूजन, रुद्राभिषेक और भगवान शिव का अलौकिक श्रृंगार किया जाता है। कुंड के पवित्र जल से शिवलिंग का अभिषेक करने की विशेष परंपरा है।
  • पता: देवबलोदा, चरौदा के पास (रायपुर-दुर्ग मार्ग), छत्तीसगढ़।
  • दर्शन समय: सुबह 6:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक।

3. वृंदावन धाम शिव मंदिर (अमलेश्वर)

रायपुर से सटे अमलेश्वर क्षेत्र में स्थित वृंदावन धाम मंदिर अपनी भव्यता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ भगवान शिव की एक विशाल व आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ भव्य शिवलिंग स्थापित है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • विशेष सावन पूजा: सावन सोमवार को यहां सहस्त्रधारा जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, शाम को भव्य महाआरती और महाप्रसाद का वितरण होता है।
  • पता: वृंदावन धाम, अमलेश्वर रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़।
  • दर्शन समय: सुबह 6:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और शाम 4:00 बजे से रात 8:30 बजे तक।

4. बूढ़ानेश्वर महादेव मंदिर (बूढ़ा तालाब, रायपुर)

रायपुर शहर के हृदय स्थल बूढ़ा तालाब (स्वामी विवेकानंद सरोवर) के पास स्थित यह मंदिर बेहद प्राचीन और प्रसिद्ध है। शहर के बीचों-बीच होने के कारण यहाँ रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुँचते हैं।

  • विशेष सावन पूजा: सावन में यहां प्रतिदिन शिव महापुराण कथा, बेलपत्र और भांग-धतूरे से शिवलिंग का विशेष श्रृंगार किया जाता है। सावन सोमवार पर यहाँ विशेष रुद्राभिषेक आयोजित होता है।
  • पता: बूढ़ा तालाब के पास, पुरानी बस्ती, रायपुर, छत्तीसगढ़।
  • दर्शन समय: सुबह 5:30 बजे से रात 9:30 बजे तक।

5. सदाशिव महादेव मंदिर (वीआईपी रोड, रायपुर)

वीआईपी रोड पर स्थित सदाशिव मंदिर आधुनिक रायपुर का एक अत्यंत सुंदर और आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ का परिसर काफी स्वच्छ, विशाल और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है।

  • विशेष सावन पूजा: सावन के दौरान यहां दूध, शहद और गंगाजल से विशेष रुद्राभिषेक किया जाता है। शाम के समय दीपदान और मनमोहक शिव भजनों का आयोजन होता है।
  • पता: वीआईपी रोड, फुंडहर के पास, रायपुर, छत्तीसगढ़।
  • दर्शन समय: सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष टिप

सावन सोमवार के दिन इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती है। यदि आप सुगमता से जलाभिषेक और दर्शन करना चाहते हैं, तो सुबह 5:00 से 7:00 बजे के बीच पहुंचना सबसे उत्तम रहेगा।

यह भी पढ़ें- सूर्यास्त के बाद क्यों नहीं किया जाता अंतिम संस्कार…गरुड़ पुराण में क्या कहती है मान्यताएं, जानें इसके पीछे के धार्मिक कारण