
स्पोर्ट्स डेस्क, नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपने खेल से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अर्शदीप सिंह ने एक्टर और मॉडल समरीन कौर के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इन तस्वीरों में दिल वाली इमोजी के साथ उन्होंने "माय पर्सन" लिखा था, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों को और बल मिला। आईपीएल-2026 के दौरान भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था। हाल ही में दोनों हाथों में हाथ डाले भी नजर आए थे, जिससे रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
अब समरीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो साझा किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपने एक्सप्रेशंस, आंखों के इशारों और हल्के डांस मूव्स से उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है और फैंस लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। वह एक्टर, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं। उन्होंने पुणे के सिम्बोइसिस कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा। समरीन फेमिना मिस इंडिया-2018 की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
मॉडलिंग के अलावा वह जी5 के शो 'नेल पॉलिश' में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने '83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया है। समरीन कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।