• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में गुरु इलेवन की 1 रन से जीत, दिलीप सिंह तोमर बने प्लेयर ऑफ द मैच

194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीटी इलेवन की टीम गुरु इलेवन की शानदार गेंदबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी।

By Rajdil ShivhareEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 02:31:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 02:34:44 PM (IST)
  • Join करें
आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में गुरु इलेवन की 1 रन से जीत, दिलीप सिंह तोमर बने प्लेयर ऑफ द मैच
रोमांचक मैच जीतने वाली गुरु इलेवन टीम के खिलाड़ी।

HighLights

  1. गुरु इलेवन ने खड़ा किया 194 रनों का विशाल स्कोर
  2. जीत के करीब पहुंचकर महज 1 रन से चूकी जीसीटी इलेवन
  3. रोमांचक जीत पर खेल प्रेमियों और दिग्गजों ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। एमआईटीएस क्रिकेट ग्राउंड पर हुए फ्रेंडली मैच में गुरु इलेवन ने दिलीप सिंह तोमर, टी प्रतीक राव और गौरव श्रीवास्तव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जीसीटी इलेवन को रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराया।

फ्रेंडली मैच में गुरु इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुरु इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 194 रन बनाये, जिसमें दिलीप सिंह तोमर ने 51, टी प्रतीक राव ने 43 और गौरव श्रीवास्तव ने 27, नमन कौरव ने 40, तरुण पाण्डेय 14 रन का योगदान दिया। जीसीटी इलेवन की ओर से सुमन्त पाठक ने 1 और पवन भदकारिया ने 2 विकेट लिया।

naidunia_imageमैन ऑफ द मैच दिलीप सिंह तोमर।

194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीटी इलेवन की टीम गुरु इलेवन की शानदार गेंदबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। जीसीटी इलेवन की ओर से पवन भदकारिया 35 रन वंश ने 32, प्रजुअल जादोंन 39 रन की उल्लेखनीय परियां खेली। गुरु इलेवन की ओर से कप्तान बृजेश शर्मा, हिमांशु तिवारी व नमन कौरव ने शानदार गेंदबाजी की। इस प्रकार गुरु इलेवन ने 1 रन के अंतर से यह मैच अपने नाम किया।


गुरु इलेवन की इस शानदार जीत पर देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर 'रामू भैया', सुजान सिंह रावत सीईओ जिला पंचायत, रवि भदोरिया एसडीओपी अंबाह, विक्रांत राठौर, जितेंद्र सिंह कुशवाह डीएसपी, अरविंद सिंह संयुक्त संचालक लोशिसं ग्वालियर, रिंकू त्रिपाठी, जितेन्द्र यादव अध्यक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ ग्वालिवर, आलोक राजावत, कमल सिंह लोधी, बंटू सिंह राजावत, मिनेश शर्मा ने बधाई दी है।