• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

TNPL 2026 में ग्वालियर के निरंकार का धमाकेदार डेब्यू: डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए झटके 3 विकेट, बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

Gwalior Cricketer Nirankar: निरंकार की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत ग्वालियर, मध्य प्रदेश से हुई। उच्च शिक्षा के लिए चेन्नई जाने के बाद उन्होंने तमिलनाडु ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 03:39:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 03:39:44 PM (IST)
TNPL 2026 में ग्वालियर के निरंकार का धमाकेदार डेब्यू: डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए झटके 3 विकेट, बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

HighLights

  1. पहले ही मैच में घातक गेंदबाजी
  2. ग्वालियर से निकलकर तमिलनाडु में चमके
  3. निरंकार ने भविष्य के लिए जताई बड़ी उम्मीदें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। ग्वालियर के युवा क्रिकेटर निरंकार ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) 2026 में अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। डिंडीगुल ड्रैगन्स की ओर से खेलते हुए राइट आर्म लेग स्पिनर निरंकार ने अपने चार ओवरों के स्पेल में मात्र 21 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।

उन्होंने 5.3 की शानदार इकॉनमी रेट से गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और अपने पहले ही टीएनपीएल मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का सम्मान प्राप्त किया।

ग्वालियर में ही सीखा है क्रिकेट

निरंकार की क्रिकेट यात्रा की शुरुआत ग्वालियर, मध्य प्रदेश से हुई। उच्च शिक्षा के लिए चेन्नई जाने के बाद उन्होंने तमिलनाडु की विभिन्न घरेलू प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। एसएस राजन ट्रॉफी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उन्हें टीएनपीएल में खेलने का अवसर मिला।


बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी

टीएनपीएल में पदार्पण मैच में ही ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीतना उनकी वर्षों की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। इस शानदार शुरुआत के साथ निरंकार ने स्वयं को टूर्नामेंट के उभरते हुए युवा स्पिनरों में शामिल कर लिया है और भविष्य में उनसे और भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।