T20 World Cup में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, क्या लिस्ट में भारतीय बॉलर का नाम है शामिल?
Most Wickets in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 29 Jan 2026 04:05:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 29 Jan 2026 04:05:35 PM (IST)
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।HighLights
- टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
- टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज।
- जानें इस सूची में किसी भारतीय गेंदबाज का नाम शामिल है।
स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में यह मेगा टूर्नामेंट 7 फरवरी से खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले ही दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके अलावा पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच भी मुकाबले होंगे।
विश्व कप से पहले आइए नजर डालते हैं टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों पर और जानते हैं कि क्या इस सूची में किसी भारतीय गेंदबाज का नाम शामिल है।
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज
1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2007 से 2024 तक खेले गए 43 टी20 वर्ल्ड कप मैचों में कुल 50 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/9 रहा है।
2. शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के पूर्व स्टार ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप में 34 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2007 से 2016 के बीच यह कारनामा किया, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 4/11 रहा।
3. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में 31 मैच खेलते हुए 38 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/31 का रहा है।
4. वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने महज 19 मैचों में 37 विकेट लेकर खुद को इस सूची में शामिल किया है। उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/8 रहा है।
5. राशिद खान (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान के नाम टी20 वर्ल्ड कप में 37 विकेट दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/9 का है और आने वाले मुकाबलों में वह इस सूची में ऊपर पहुंच सकते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में टॉप-5 विकेट लेने वालों की सूची में अब तक कोई भी भारतीय गेंदबाज जगह नहीं बना पाया है।