
स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। भारत टी20 विश्व कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई और साथ ही उसने लगातार दूसरी बार भी यह ट्रॉफी जीती।
बीसीसीआई ने भी किया एलान
खिताब जीतने के बाद बीसीसीआई ने भारतीय टीम को 131 करोड़ रुपये का इनाम देने का एलान किया था। अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने भी टूर्नामेंट की प्राइज मनी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। आईसीसी के मुताबिक पूरे टूर्नामेंट के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर की पुरस्कार राशि तय की गई थी, जिसका वितरण सभी टीमों के बीच किया गया।
24.28 करोड़ रुपये की प्राइज मनी
टूर्नामेंट की विजेता भारतीय टीम को करीब 24.28 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। वहीं फाइनल में हारने वाली न्यूजीलैंड को लगभग 13.08 करोड़ रुपये दिए गए। सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली दक्षिण अफ्रीका को करीब 9.24 करोड़ और इंग्लैंड को लगभग 8.96 करोड़ रुपये मिले।
इसके अलावा वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसी टीमों को भी करीब 4-4 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। वहीं अन्य टीमों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग प्राइज मनी दी गई, जिसमें अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका से लेकर ओमान तक की टीम शामिल है।
प्राइस मनी
भारत – 2,639,423 डॉलर (24,28,49,351 रुपये)
न्यूजीलैंड – 1,422,692 डॉलर (13,08,91,789 रुपये)
दक्षिण अफ्रीका – 1,005,577 डॉलर (9,24,89,855 रुपये)
इंग्लैंड – 974,423 डॉलर (8,96,49,741 रुपये)
वेस्टइंडीज – 538,269 डॉलर (4,95,19,222 रुपये)
पाकिस्तान – 522,692 डॉलर (4,80,86,182 रुपये)
जिम्बाब्वे – 491,538 डॉलर (4,52,20,103 रुपये)
श्रीलंका – 475,962 डॉलर (4,37,87,155 रुपये)
अफगानिस्तान – 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
ऑस्ट्रेलिया – 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
अमेरिका – 309,808 डॉलर (2,85,01,248 रुपये)
स्कॉटलैंड – 278,654 डॉलर (2,56,35,189 रुपये)
आयरलैंड – 271,731 डॉलर (2,49,98,298 रुपये)
इटली – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
नीदरलैंड – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
संयुक्त अरब अमीरात – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
नेपाल – 256,154 डॉलर (2,35,62,748 रुपये)
कनाडा – 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
नामीबिया – 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
ओमान – 225,000 डॉलर (2,06,92,575 रुपये)
यह भी पढ़ें- 'वो ट्रॉफी मेरे घर नहीं लाएंगे...', भारत की जीत से आगबबूला हुआ पाकिस्तानी खिलाड़ी, भविष्यवाणी हुई थी गलत साबित