
स्पोर्ट्स डेस्क, नईदुनिया। इंटरनेट सेंसेशन आईशोस्पीड (IShowSpeed Virat Video) एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने क्रिकेट के मैदान में अपने जोश और अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा। उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को कॉल करने की बात कहते नजर आते हैं।
यह वायरल क्लिप वेस्टइंडीज टीम के अभ्यास सत्र के दौरान शूट किया गया है। वीडियो में अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) गेंदबाजी करते हुए स्टंप्स पर सटीक निशाना नहीं लगा पाते। इसके बाद गेंद आईशोस्पीड के हाथ में आती है और उन्हें स्टंप्स पर थ्रो करने का मौका दिया जाता है।
आईशोस्पीड ने शानदार अंदाज में सीधा थ्रो लगाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद उन्होंने उत्साह में कहा, “मैं महानतम हो सकता हूं। विराट कोहली, मुझे कॉल करो। ICC, मुझे कॉल करो। मुंबई क्रिकेट टीम, मुझे कॉल करो।” उनका यह जोशीला अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
आईशोस्पीड अपने ऊर्जावान और ओवरकॉन्फिडेंट अंदाज के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फैंस के बीच यह वीडियो खासा लोकप्रिय हुआ, जिससे विराट कोहली की ग्वोबल लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। इससे पहले भी वह मजाकिया अंदाज में खुद को कोहली से जोड़ चुके हैं।
🚨| WATCH: Speed hits a wicket while playing cricket, then starts saying he needs to get signed to a cricket team 🏏
“Virat Kohli call me… ICC call me, Mumbai cricket team call me” 😭🇮🇳 pic.twitter.com/IXAI2z7D4C
— Speedy HQ (@IShowSpeedHQ) May 3, 2026
आईशोस्पीड का असली नाम डैरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर है। 21 वर्षीय यह अमेरिकी यूट्यूबर, स्ट्रीमर और रैपर हैं। उनके करीब 55 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। शुरुआत में उन्होंने गेमिंग स्ट्रीम्स से लोकप्रियता हासिल की, जिसके बाद उन्होंने खेल और रियल वर्ल्ड कंटेंट में भी पहचान बनाई।
आईशोस्पीड फुटबॉल स्टार क्रिस्टिआनो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) के बड़े फैन हैं। हाल के समय में उनकी क्रिकेट में भी दिलचस्पी बढ़ी है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान जैसे बड़े मुकाबले देखे हैं और कई बार विराट कोहली के प्रदर्शन पर भावुक प्रतिक्रिया दी है।