• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल, भारतीय अंडर-19 महिला टीम में मिली उपकप्तानी, श्रीलंका दौरे पर बिखेरेंगी जलवा

राजनांदगांव की महिला क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 12 Jun 2026 03:07:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 12 Jun 2026 03:09:25 PM (IST)
  • Join करें
छत्तीसगढ़ की बेटी महक नरवासे का कमाल, भारतीय अंडर-19 महिला टीम में मिली उपकप्तानी,  श्रीलंका दौरे पर बिखेरेंगी जलवा
प्रदेश की बेटी ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

HighLights

  1. महक नरवासे भारतीय अंडर-19 टीम में चयनित
  2. श्रीलंका दौरे पर निभाएंगी उपकप्तान की जिम्मेदारी
  3. अंडर-19 वनडे में आठ विकेट हासिल किए

स्पोर्ट्स डेस्क, नईदुनिया। राजनांदगांव की प्रतिभाशाली महिला क्रिकेटर महक नरवासे का चयन श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें टीम का उपकप्तान (वाइस कैप्टन) भी नियुक्त किया है। महक के चयन से प्रदेश में खुशी का माहौल है और इसे छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हर आयु वर्ग में दिखाया दमदार प्रदर्शन

महक पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। वर्तमान में वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में प्रशिक्षण ले रही हैं।


श्रीलंका दौरे पर निभाएंगी बड़ी जिम्मेदारी

भारत और श्रीलंका के बीच अंडर-19 टी-20 शृंखला 22 जून से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच वनडे मुकाबले भी खेले जाएंगे। महक दोनों प्रारूपों में भारतीय टीम की उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

बल्ले और गेंद दोनों से किया प्रभावित

महिला अंडर-19 वनडे ट्राफी 2025-26 में महक ने चार मैचों में 67 रन बनाए। पंजाब के खिलाफ 30 और विदर्भ के खिलाफ 24 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। गेंदबाजी में उन्होंने 41.4 ओवर में 148 रन देकर आठ विकेट हासिल किए। बिहार के खिलाफ तीन विकेट लेकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित की।

महिला अंडर-23 टी-20 ट्राफी में भी उन्होंने 53 रन बनाने के साथ सात विकेट झटके। वहीं महिला अंडर-19 टी-20 ट्राफी में चार मैचों में पांच विकेट हासिल किए। गोवा के खिलाफ चार विकेट लेकर उन्होंने विरोधी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया था।