
स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के शानदार प्रदर्शन के बीच एक बड़े विवाद ने दस्तक दे दी है। टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी रियान पराग लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में 'वेपिंग' (ई-सिगरेट) करते हुए कैमरे में कैद हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया है, जिसके बाद पराग की जमकर आलोचना हो रही है और उन पर बैन का खतरा मंडरा रहा है।
यह घटना राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेले गए मुकाबले की है। राजस्थान की पारी के 16वें ओवर के दौरान जब कैमरा ड्रेसिंग रूम की ओर मुड़ा, तो रियान पराग हाथ में एक वेपिंग डिवाइस लिए धुआं उड़ाते नजर आए। उस समय उनके बगल में टीम के युवा खिलाड़ी ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल भी बैठे हुए थे। आईपीएल के सख्त अनुशासन नियमों के अनुसार, ड्रेसिंग रूम और मैदान के भीतर धूम्रपान या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन पूरी तरह प्रतिबंधित है।
What Was Riyan Parag Even Thinking About ?
Under 200 Cameras And Still Vaping pic.twitter.com/An8yH57I0v
— TIRAMISU (@desiculerr) April 28, 2026
राजस्थान रॉयल्स की टीम इस समय अनुशासन के मोर्चे पर दोहरी मार झेल रही है। पराग की इस हरकत से ठीक पहले टीम के मैनेजर रोमी भिंडर पर भी गाज गिरी थी।
रियान पराग की मुश्किलें केवल आईपीएल के नियमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह मामला भारतीय कानून के उल्लंघन का भी बनता है:
यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच भक्ति के रंग में रंगे Virat Kohli, पत्नी संग पहुंचे प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम, Video वायरल
सूत्रों के मुताबिक, बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट और गवर्निंग काउंसिल इस फुटेज की जांच कर रही है। खेल भावना और सार्वजनिक स्वास्थ्य के नियमों को देखते हुए रियान पराग पर निम्नलिखित कार्रवाई संभव है:
राजस्थान रॉयल्स के प्रशंसकों के लिए यह खबर किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि पराग इस सीजन में न केवल कप्तानी बल्कि अपने बल्ले से भी टीम की रीढ़ बने हुए हैं। अब देखना होगा कि बीसीसीआई इस 'वेपिंग कांड' पर क्या अंतिम फैसला सुनाता है।