• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MP Women League 2026: दहाड़ के साथ एलिमिनेटर में पहुंचीं ग्वालियर शेरनीज, रॉयल निमाड़ ईग्लस को 6 विकेट से हराया

मध्य प्रदेश महिला लीग टी-20 में ग्वालियर शेरनीज ने रॉयल निमाड़ ईगल्स को 6 विकेट से हराकर एलिमिनेटर में जगह बनाई।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 01:36:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 01:42:40 PM (IST)
  • Join करें
MP Women League 2026: दहाड़ के साथ एलिमिनेटर में पहुंचीं ग्वालियर शेरनीज, रॉयल निमाड़ ईग्लस को 6 विकेट से हराया
मैच के दौरान विकेट लेने की खुशी मनाती ग्वालियर शेरनीज टीम की खिलाड़ी।

HighLights

  1. निमाड़ की सोनिया सिंह ने नाबाद 61 रन और कल्याणी जाधव 68 रन बनाए
  2. जवाब में नुजहत परवीन और सौम्या तिवारी ने नाबाद की 83 रनों की साझेदारी
  3. नुजहत परवीन के आउट होने तक मैच लगभग शेरनीज की मुट्ठी में आ चुका था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। प्लेयर ऑफ द मैच रहीं नुजहत परवीन और सौम्या तिवारी की अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए मध्य प्रदेश लीग (एमपीएल) टी-20 सिंधिया कप की महिला प्रतियोगिता में ग्वालियर शेरनीज ने रॉयल निमाड़ ईगल्स को छह विकेट से हराकर एलिमिनेटर में अपनी जगह पक्की कर ली। अब ग्वालियर शेरनीज का सामना 12 जून को एलिमिनेटर में बुंदेलखंड बुल्स से होगा।

इस मैच की विजेता टीम 13 जून को होलकर स्टेडियम में होने वाले फाइनल में चंबल घड़ियाल्स से भिड़ेगी। नईदुनिया एमपीएल 2026 का मीडिया पार्टनर है। टास हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रायल निमाड़ ईगल्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम दूसरे ओवर में ही चार रन के कुल स्कोर तक अपनी दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा दिया।


सोनिया सिंह ने सात चौकों व तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए

कप्तान निकिता सिंह व एस. हर्षिता बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गईं। इसके बाद सोनिया सिंह और कल्याणी जाधव ने पारी को संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 118 रनों की साझेदारी की। कल्याणी जाधव ने 60 गेंदों में 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रन की संयमित पारी खेली। जबकि सोनिया सिंह 49 गेंदों में सात चौकों व तीन छक्कों से नाबाद 61 रन बनाकर लौटीं।

इन पारियों की बदौलत रायल निमाड़ ईगल्स ने 20 ओवर में चार विकेट पर 142 रन बनाए। ग्वालियर शेरनीज की ओर से वानी परतानी सबसे किफायती गेंदबाज़ रहीं, उन्होंने अपने चार ओवर में केवल 15 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं मुस्कान मिश्रा ने भी 17 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्वालियर शेरनीज की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और टीम ने सलामी बल्लेबाज पी आशना को बिना खाता खोले चलता किया।

नुजहत परवीन ने अर्धशतकीय पारी खेली

शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद कप्तान नुजहत परवीन ने एक बार फिर जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरे छोर पर उनका साथ निभाया सौम्या तिवारी ने। दोनों बल्लेबाज़ों ने तीसरे विकेट के लिए 83 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से उबार लिया। नुजहत ने 53 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 68 रनों की पारी खेली।

इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही उनके लीग में कुल 186 रन हो गए और आरेंज कैप उनके सिर आ गई। वहीं सौम्या 46 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 52 रन बनाकर नाबाद रहे। नुजहत परवीन के आउट होने तक मैच लगभग शेरनीज की मुट्ठी में आ चुका था और टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका दौरे के लिए महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम की घोषणा, इंदौर की अनादि तागड़े का हुआ सिलेक्शन

दबाव से कैसे निपटा जाए इसकी मिली सीख

हमें विश्वास था कि हम इस लक्ष्य का पीछा कर सकते हैं। भले ही हमने शुरुआती विकेट गंवाया, लेकिन मुझे भरोसा था कि यदि मैं क्रीज पर बनी रही तो हम मुकाबले में बने रहेंगे। ड्रेसिंग रूम का माहौल बेहद सकारात्मक है क्योंकि हमने इस टूर्नामेंट में कुछ करीबी मुकाबले जीते हैं और उनसे हमने सीखा है कि दबाव से कैसे निपटा जाए। अगले मैचों में भी हमारा फोकस अब तक सीखी गई बातों को लागू करने पर रहेगा। हमारी युवा खिलाड़ी हर मैच के साथ महत्वपूर्ण अनुभव हासिल कर रही हैं और मुझे विश्वास है कि यदि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां आती हैं तो हम और बेहतर तरीके से तैयार रहेंगे। - नुजहत परवीन, कप्तान ग्वालियर शेरनीज