• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: निडर संजोग निज्जर, जबलपुर रॉयल लायंस ने ग्वालियर चीतास के मुंह से छीनी जीत

एमपीएल 2026 में संजोग निज्जर की नाबाद 66 रनों की पारी से जबलपुर रॉयल लायंस ने ग्वालियर चीतास से आखिरी ओवर में तीन विकेट से जीत छीन ली।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 12:23:51 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 12:33:54 PM (IST)
  • Join करें
MPL 2026: निडर संजोग निज्जर, जबलपुर रॉयल लायंस ने ग्वालियर चीतास के मुंह से छीनी जीत
अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान शाट लगाते जबलपुर रायल लायंस के संजोग निज्जर। होलकर स्टेडियम में पारी के दौरान शाट खेलते ग्वालियर चीतास के रजत पाटीदार। फोटो - राजू पवार

HighLights

  1. ग्वालियर ने रजत पाटीदार की कप्तानी में 5 विकेट पर 185 रन बनाए
  2. निज्जर ने 30 गेंदों में नाबाद 66 रन ठोककर 19.4 ओवर में टीम को जिताया
  3. मैच में पुनीत दाते ने 4 ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट लिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। संजोग निज्जर की नाबाद 66 रनों की पारी की बदौलत जबलपुर रॉयल लायंस ने मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट के मैच में ग्वालियर चीतास के खिलाफ आखिरी ओवर में तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ग्वालियर चीतास ने पांच विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में जबलपुर रायल लायंस ने 19.4 ओवर में सात विकेट खोकर जीत हासिल की।

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का मीडिया पार्टनर नईदुनिया है। होलकर स्टेडियम में रजत पाटीदार की अगुआई में ग्वालियर चीतास ने पांच विकेट पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया। कार्तिक परिहार और पार्थ चौधरी ने पारी की ठोस शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। परिहार 17 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद चौधरी ने कुलदीप गेही के साथ 30 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर वे 39 रन बनाकर पवैलियन लौट गए।


नोबाल होने से मिला जीवनदान

गेही ने इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार के साथ पारी को मजबूती दी। इस जोड़ी ने तीसरे विकेट के लिए 80 रनों की भागीदारी की। पाटीदार भाग्यशाली रहे, जिन्हें नोबाल होने से जीवनदान मिला। मगर वे लंबी पारी नहीं खेल सके और 27 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रितिक टाडा की गेंद पर राहुल बाथम ने लपका। दूसरे छोर पर कुलदीप गेही ने 39 गेंदों पर 57 रन बनाए।

अंतिम ओवरों में अर्पित पटेल ने 12 गेंदों पर नाबाद 21 रनों की पारी खेली। जबलपुर रायल लायंस के लिए पुनीत दाते सबसे किफायती रहे, जिन्होंने चार ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में रायल लायंस की शुरुआत मुश्किल रही। टीम 12वें ओवर तक उनका स्कोर 86 रनों के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अजय रोहेरा भी थे, जिन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए।

naidunia_image

निज्जर ने जिम्मेदारी ली और जीत दिलाकर वापस लौटे

ऐसे में कप्तान राहुल बाथम और संजोग निज्जर ने मिलकर पारी को संभाला। दोनों ने 61 रनों की अहम भागीदारी की। आखिरी चार ओवरों में जीत के लिए 50 रनों की जरूरत थी। बाथम की संघर्षपूर्ण पारी संजोग के साथ गलतफहमी के कारण खत्म हुई।

वह 16 गेंदों में 21 रन बनाकर रन आउट हो गए। अब लायंस को आखिरी 20 गेंदों में 39 रनों की जरूरत थी। निज्जर ने जिम्मेदारी ली और टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 30 गेंदों में नाबाद 66 रनों की पारी खेली।

naidunia_image

टीम प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा जताया : संजोग

जीत के बाद संजोग ने कहा- मैं सबसे पहले भगवान को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे ऐसे मंच पर बल्लेबाजी करने और खुद को साबित करने का मौका दिया। टीम प्रबंधन ने मुझ पर बहुत भरोसा दिखाते हुए मैच खत्म करने की जिम्मेदारी सौंपी। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करते, तो सफल होना बहुत मुश्किल हो जाता है।

टीम प्रबंधन से संदेश बहुत सीधा था कि गेंद को ध्यान से देखो और उसी के हिसाब से खेलो। मैंने शांत रहने, सही तरीके से सांस लेने और अपने इरादे साफ रखने पर ध्यान दिया। हम हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रखने की बात करते हैं। जब आपकी सोच सकारात्मक होती है और इरादे सही होते हैं, तो चीजें आमतौर पर अपने आप सही हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें : MPL 2026: रन वर्षा से पहले बूंदों से मुकाबला, बारिश ने मैदानकर्मियों के लिए बढ़ाई चुनौतियां