• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: कुमार कार्तिकेय सिंह की हैटट्रिक से रॉयल निमाड़ ईगल्स की जीत, भोपाल लेपर्ड्स को हराया

एमपीएल 2026 में बारिश से बाधित 13-13 ओवर के मैच में कुमार कार्तिकेय सिंह की हैट्रिक और 6 विकेट की बदौलत रॉयल निमाड़ ईगल्स ने भोपाल लेपर्ड्स को 8 विकेट...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 23 Jun 2026 07:39:37 AM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jun 2026 07:46:39 AM (IST)
  • Join करें
MPL 2026: कुमार कार्तिकेय सिंह की हैटट्रिक से रॉयल निमाड़ ईगल्स की जीत, भोपाल लेपर्ड्स को हराया
होलकर स्टेडियम में मैच के दौरान कुमार कार्तिकेय सिंह। कुमार कार्तिकेय ने हैटट्रिक ली। फोटो - राजू पवार

HighLights

  1. बारिश के चलते यह मैच प्रति टीम 13 ओवर का कर दिया गया था
  2. पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल लेपर्ड्स की टीम 107 रनों पर सिमट गई थी
  3. कुमार कार्तिकेय ने छह बल्लेबाजों को पवैलियन की राह दिखाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। बारिश की बाधा के बाद इंदौर के होलकर स्टेडियम में मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट का मैच जब शुरू हुआ तो रनों के अंकुर ठीक से नहीं फूट सके। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम मुश्किल में रही। कुमार कार्तिकेय सिंह के हैटट्रिक सहित छह विकेटों की मदद से रॉयल निमाड़ ईगल्स ने भोपाल लेपर्ड्स टीम को आठ विकेट से पराजित किया। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का मीडिया पार्टनर नईदुनिया है।

शहर में सोमवार को हुई बारिश के चलते यह मैच प्रति टीम 13 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भोपाल लेपर्ड्स की टीम 107 रनों पर सिमट गई। पारी के दौरान कुमार कार्तिकेय सिंह की गेंदबाजी ने तारीफ बटोरी। बाएं हाथ के स्पिनर ने न सिर्फ हैटट्रिक पूरी की बल्कि छह बल्लेबाजों को पवैलियन की राह दिखाई। उन्होंने सिर्फ तीन ओवर गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर छह विकेट लिए।


कप्तान अनिकेत वर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए

भोपाल टीम को शुरुआत में ही झटका लगा जब तनिष्क यादव सिर्फ दो रन और कप्तान अनिकेत वर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए। राहुल चंद्रोल और अंश बागड़िया ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन की अहम साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की। चंद्रोल अच्छी लय में दिखे और 23 गेंदों में 39 रन बनाकर जवाबी हमला किया। वहीं बागड़िया ने 18 गेंदों में 24 रन बनाए।

हालांकि इस साझेदारी के टूटने के साथ ही भोपाल की पारी बिखरती चली गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान कुमार कार्तिकेयसिंह की गेंदों का रहा। कुमार कार्तिकेय ने सबसे पहले पवन निरवानी को स्टंप आउट कराकर अपनी हैटट्रिक शुरू की। फिर अगली दो गेंद पर प्रांजल पुरी को बोल्ड कर दिया। इसके बाद अनुराग मालविया को स्टंप्स के सामने फंसाकर एलबीडब्ल्यू आउट कराते हुए हैटट्रिक पूरी की।

naidunia_image

यह मध्य प्रदेश लीग के वर्तमान सत्र की तीसरी हैटट्रिक है। पारुष मंडल ने 12 रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में रॉयल निमार ईगल्स ने सिर्फ 9.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल की। ओपनर धर्मेश पटेल (15 रन) और हिमांशु मंत्री ने पहले विकेट के लिए 29 रन जोड़े। फिर मंत्री ने कनिष्क दुबे के साथ दूसरे विकेट के लिए तेजी से 53 रनों की साझेदारी की।

मंत्री ने 17 गेंदों पर 31 रनों की आक्रामक पारी खेली। दुबे ने जिम्मेदारी से खेलते हुए 19 गेंदों पर धुआंधार नाबाद 51 रन बनाए और टीम को जीत दिलाकर ही लौटे। अपनी पारी में उन्होंने छह छक्के लगाए। वहीं आनंद ने आठ गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाए।

naidunia_image

लीग के हर मैच को नॉकआउट की तरह खेलने की योजना

हैटट्रिक लेने पर मैं बहुत खुश हूं। मेरा ध्यान बस अपनी सबसे अच्छी गेंद फेंकने और योजना अनुसार गेंदबाजी करने पर था। जब अंपायर ने शुरू में बल्लेबाज को नाट आउट दिया, तो मुझे पूरा भरोसा था कि वह आउट है क्योंकि मुझे लगा कि गेंद सीधे उसके सामने लगी थी। टीम के साथियों से बात करने के बाद, हमने रिव्यू लिया। किस्मत से फैसला हमारे पक्ष में रहा। हमने लीग के हर मैच को नॉकआउट की तरह खेलने की योजना बनाई है। - कुमार कार्तिकेय सिंह

संक्षिप्त स्कोर

भोपाल लेपर्ड्स : 107/10

  • राहुल चंद्रोल : 39 रन (23 गेंद)
  • अंश बागड़िया : 24 रन (18 गेंद)
  • कुमार कार्तिकेय : 6 विकेट

रॉयल निमाड़ ईगल्स : 112/2 (9.2 ओवर)

  • कनिष्क दुबे : नाबाद 51 रन (19 गेंद)
  • हिमांशु मंत्री : 31 रन (17 गेंद)
  • आनंद बैस : नाबाद 12 रन (आठ गेंद)

naidunia_image

यह भी पढ़ें : MPL 2026: मालवा स्टालियंस ने हासिल की सांत्वना जीत, सबसे मजबूत रीवा जैगुआर्स को हराया