• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: रॉयल निमाड़ ईगल्स ने बुंदेलखंड बुल्स को चार विकेट से हराया, सारांश जैन ने दिखाया दमदार प्रदर्शन

इंदौर के होलकर स्टेडियम में रॉयल निमाड़ ईगल्स ने एमपीएल 2026 में बुंदेलखंड बुल्स को 4 विकेट से हराया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 08:02:51 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 08:06:14 AM (IST)
  • Join करें
MPL 2026: रॉयल निमाड़ ईगल्स ने बुंदेलखंड बुल्स को चार विकेट से हराया, सारांश जैन ने दिखाया दमदार प्रदर्शन
होलकर स्टेडियम में पारी के दौरान शाट खेलते रायल निमाड़ ईगल्स के कप्तान सारांश जैन। फोटो - राजू पवार

HighLights

  1. बुंदेलखंड बुल्स 19.4 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई
  2. रॉयल निमाड़ ईगल्स ने 19.3 ओवर में 6 विकेट पर लक्ष्य हासिल किया
  3. मैच के दौरान कप्तान सारांश जैन ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। रॉयल निमाड़ ईगल्स ने मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बुंदेलखंड बुल्स के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। बुंदेलखंड बुल्स ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 166 रन बनाए। वहीं रॉयल निमाड़ ईगल्स ने 19.3 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान सारांश जैन ने प्रभावी प्रदर्शन किया।

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का मीडिया पार्टनर नईदुनिया है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में पहले खेलने उतरी बुंदेलखंड बुल्स की बल्लेबाजी खराब रही। उसे शुरुआती झटका तब लगा जब कुशाग्र वाधवा सिर्फ तीन गेंदों में एक रन बनाकर आउट हो गए।


कप्तान अभिषेक पाठक ने 13 गेंदों में 31 रन बनाकर पलटवार करने की कोशिश की लेकिन उनके आउट होने से पारी दबाव में आ गई। रुद्रांश सिंह और शिवांग कुमार ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन जोड़े लेकिन शिवांग भी 18 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हो गए।

सारांश जैन ने चार विकेट लिए

इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और ईगल्स के गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। अनंत दुबे ने निचले क्रम में कुछ देर तक संघर्ष किया और बुंदेलखंड बुल्स को एक अच्छा स्कोर बनाने में मदद की। कप्तान सारांश जैन ने अपने चार ओवरों में 28 रन देकर चार विकेट लिए। पर्पल कैप धारक पारुष मंडल ने 3.4 ओवरों में 31 रन देकर चार विकेट लिए। देवेंद्र कठैत ने भी दो विकेट चटकाए।

रॉयल निमाड़ ईगल्स की शुरुआत भी ठीक नहीं रही। एक समय टीम 90 रनों पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी। इसके बाद कप्तान सारांश जैन ने अभिषेक मावी के साथ मिलकर पारी को संभाला और मैच को ऐसी स्थिति में पहुंचा दिया जहां आखिरी पांच ओवरों में जीत के लिए 46 रनों की जरूरत थी। टीम के पास पांच विकेट शेष थे। दोनों संभलकर खेलने का तरीका अपनाया जिससे बिना किसी नुकसान के रन बनते गए।

मैच पूरी तरह ईगल्स के पक्ष में आ गया

आखिरी तीन ओवरों में ईगल्स को 30 रनों की जरूरत थी। 18वें ओवर में मैच का रुख तेजी से बदला जब कुलदीप सेन ने 18 रन दिए, जिससे मैच पूरी तरह से ईगल्स के पक्ष में आ गया। थोड़ी घबराहट तब हुई जब मावी 25 गेंदों पर 38 रनों की अहम पारी खेलकर आउट हो गए। मगर सारांश दबाव में भी शांत रहे। कप्तान 29 गेंदों पर 39 रन बनाकर नाबाद रहे और रायल निमाड़ ईगल्स को एक और अहम जीत दिलाई।

गेंदबाजों ने जीत की नींव तैयार की : सारांश

कप्तान सारांश जैन ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की कोशिश का नतीजा था। गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को ऐसे स्कोर पर रोक दिया जिसे आसानी से हासिल किया जा सकता था। भले ही लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने कुछ विकेट गंवा दिए, लेकिन हम शांत रहे और अपनी योजनाओं पर डटे रहे।

अभिषेक मावी ने दबाव में अहम पारी खेली और हमने मिलकर खेल को आगे तक ले जाने पर ध्यान दिया। हम इस लय को बनाए रखने और हर मैच के साथ बेहतर होते रहने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ें : MPL 2026: चंबल घड़ियाल्स ने लगातार आठवीं जीत दर्ज की, जबलपुर रॉयल लायंस को पांच विकेट से हराया