• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026: रोमांचक मुकाबले में उज्जैन फाल्कंस टीम ने बुंदेलखंड बुल्स को हराया

एमपीएल 2026 में उज्जैन फाल्कंस ने रोमांचक मुकाबले में बुंदेलखंड बुल्स को 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट से हराया। बुंदेलखंड बुल्स 19.5 ओवर में 160 पर ऑलआउट ह...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 12:52:16 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 12:55:03 PM (IST)
  • Join करें
MPL 2026: रोमांचक मुकाबले में उज्जैन फाल्कंस टीम ने बुंदेलखंड बुल्स को हराया
होलकर स्टेडियम में रविवार को उज्जैन फाल्कंस की पारी के दौरान शाट लगाते आर्यन पांडे। ~ राजू पवार

HighLights

  1. कप्तान अभिषेक पाठक ने 14 गेंदों पर 36 और शिवांग कुमार ने 19 गेंदों पर 30 रन बनाए
  2. उज्जैन के आर्यन पांडे ने हैट्रिक सहित 2.5 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए
  3. लक्ष्य का पीछा करते हुए उज्जैन 13 रन पर 2 विकेट गंवाकर लड़खड़ाया गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। उज्जैन फाल्कंस ने मध्य प्रदेश लीग टी-20 टूर्नामेंट में कांटे के मुकाबले में बुंदेलखंड बुल्स टीम को पांच गेंद शेष रहते चार विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बुंदेलखंड बुल्स की टीम 19.5 ओवर में 160 रनों पर सिमट गई। जवाब में उज्जैन फाल्कंस टीम भी लड़खड़ाई, लेकिन 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर टीम ने लक्ष्य हासिल कर लिया। उज्जैन की टीम के लिए आर्यन पांडे ने दोहरा प्रदर्शन किया।

पहले हैटट्रिक सहित चार विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में 24 रन बनाए। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी लीग का मीडिया पार्टनर नईदुनिया है। होलकर स्टेडियम में लक्ष्य का पीछा करते हुए उज्जैन फाल्कंस टीम की शुरुआत कमजोर रही। फार्म में चल रहे ऋषि मिगलानी सिर्फ एक रन बना सके जबकि यश दुबे खाता भी नहीं खोल सके। सिर्फ 13 रनों पर दो विकेट गंवाने के बाद माधव तिवारी से उम्मीदें थीं।


जोखिम लिए बिना लगाए शॉट लगाए

माधव ने आते ही ताबड़तोड़ तीन छक्के लगाए। मगर 20 रन बनाने के बाद वे हर्षित परसाई की गेंद पर पार्थ गोस्वामी को कैच थमा बैठे। अब उज्जैन टीम 33 रनों पर शीर्ष तीन बल्लेबाज गंवाकर मुश्किल में थी। मगर चंचल राठौर ने एक छोर थामे रखा था। उन्होंने ओजस्व यादव के साथ पारी को मजबूती से आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने गैरजरूरी जोखिम लिए बिना अपने शॉट खेले।

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 85 रनों की महत्वपूर्ण भागीदारी कर टीम को फिर से जीत की राह पर लौटाया। शिवांग कुमार की गेंद पर ओजस्व यादव की एकाग्रता टूटी और वे गौतम जोशी को कैच थमा बैठे। उन्होंने 29 गेंदों पर 38 रन बनाए। इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल थे। दूसरे छोर पर चंचल राठौर ने 50 गेंदों पर 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और सात चौके लगाए।

आर्यन पांडे ने दिखाया अपने बल्ले का कमाल

दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद लगा कि उज्जैन की पारी लड़खड़ा जाएगी, लेकिन आर्यन पांडे ने अपने बल्ले का कमाल दिखाया। उन्होंने मात्र 16 गेंदों पर 24 रनों की पारी खेल टीम को जीत के मुहाने तक पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाया। अंत में अंकुर चौहान और दर्शन राठौर ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

बुंदेलखंड बुल्स की ओर से हर्षित परसाई ने तीन विकेट लिए। इससे पहले बुंदेलखंड बुल्स की पारी में कप्तान अभिषेक पाठक और शिवांग कुमार के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अहम योगदान नहीं दे सका। अभिषेक ने 14 गेंदों पर 36 रन बनाए। वहीं शिवांग कुमार ने 19 गेंदों पर 30 रनों की पारी टीम के लिए खेली। इसमें दो छक्के और दो चौके शामिल थे।

विक्रांत भदौरिया ने भी मध्य क्रम में धीमी, लेकिन अहम पारी खेली। उन्होंने 23 गेंदों पर 22 रन बनाए, जिससे टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंच सकी। उज्जैन फाल्कंस टीम की ओर से आर्यन पांडे ने आक्रामक गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ 2.5 ओवर में 16 रन देते हुए चार बल्लेबाजों को आउट किया।

यह भी पढ़ें : निडर संजोग निज्जर, जबलपुर रॉयल लायंस ने ग्वालियर चीतास के मुंह से छीनी जीत