
स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले भारत और पाकिस्तान (Pakistan Boycott India T20 World Cup Match) के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ (IND Vs PAK) होने वाले ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है। यह मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाना था।
इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश की टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद हुई। उनकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) नाराज हो गया। PCB ने बांग्लादेश के समर्थन में कड़ा रुख अपनाते हुए भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला किया।
पाकिस्तान सरकार ने टीम को श्रीलंका जाकर टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दी है, लेकिन शर्त रखी है कि भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेला जाएगा।
पाकिस्तान के इस फैसले को क्रिकेट की भाषा में ‘Selective Participation’ कहा जा रहा है, यानी टूर्नामेंट में अपनी सुविधा से कुछ मैच खेलना और कुछ से दूरी बनाना। ICC इसे टूर्नामेंट की निष्पक्षता, गरिमा और व्यावसायिक ढांचे के लिए गंभीर खतरा मान रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अगर पाकिस्तान अगले 48 घंटों में अपना फैसला नहीं बदलता है, तो ICC उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।
ICC पाकिस्तान के खिलाफ तीन बड़े कदम उठा सकती है:
अगर भारत-पाक मैच नहीं होता है, तो विज्ञापन, टिकट और ब्रॉडकास्टिंग से होने वाली करीब 200 करोड़ रुपये की कमाई पर असर पड़ेगा। भारत जैसे आर्थिक रूप से मजबूत बोर्ड के लिए यह झटका सहनीय है, लेकिन पाकिस्तान के लिए यह बड़ा आर्थिक संकट बन सकता है।
पाकिस्तान को हर साल ICC से मिलने वाला लगभग 285 करोड़ रुपये का रेवेन्यू उसकी क्रिकेट व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है।
पाकिस्तान टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ कहा कि भारत के खिलाफ मैच न खेलने का फैसला खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह सरकार का निर्णय है और खिलाड़ी PCB व सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा ब्रांड माना जाता है। इस एक मैच की कुल व्यावसायिक वैल्यू करीब 45,000 करोड़ रुपये आंकी जाती है। 10 सेकंड के विज्ञापन स्लॉट के लिए कंपनियां 25 से 40 लाख रुपये तक खर्च करती हैं। अगर यह मैच नहीं होता, तो पूरे टूर्नामेंट की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Ind vs Pak T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार