रहाणे ने खोला माही का राज! खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता था Dhoni के कमरे का दरवाजा, लेकिन एक शर्त थी जरूरी
अजिंक्य रहाणे ने खुलासा किया कि एमएस धोनी का होटल कमरा खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता था। हालांकि, बंद दरवाजा उनकी प्राइवेसी का संकेत होता था।
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 03:54:36 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 03:54:36 PM (IST)
रहाणे ने खोला माही के कमरे का राज। (फाइल फोटो)HighLights
- रहाणे ने धोनी की ओपन-डोर पॉलिसी का किस्सा सुनाया।
- खिलाड़ियों के लिए हमेशा खुला रहता था माही का कमरा।
- बंद दरवाजा उनकी प्राइवेसी का स्पष्ट संकेत माना जाता।
स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) सिर्फ अपनी शानदार कप्तानी के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए बड़े भाई जैसे बर्ताव के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने वाले दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने 'कैप्टन कूल' से जुड़ा एक खास किस्सा साझा किया है।
रहाणे ने बताया कि दौरों के दौरान धोनी का कमरा पूरी टीम के लिए एक 'हैंगआउट स्पॉट' हुआ करता था। हालांकि, पैर की चोट के चलते आईपीएल 2026 (IPL 2026) से बाहर रहने के बाद 44 वर्षीय धोनी के क्रिकेट भविष्य को लेकर अब भी संशय बरकरार है।
युवा खिलाड़ियों का तनाव दूर करने की अनोखी पहल
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और टीम इंडिया में धोनी की कप्तानी में खेल चुके कई खिलाड़ियों ने अक्सर उनकी दरियादिली का जिक्र किया है। टूर के दौरान धोनी की 'ओपन-डोर पॉलिसी' काफी मशहूर थी।
- मैच के तनाव को कम करने और टीम बॉन्डिंग को मजबूत करने के लिए उनका होटल का कमरा युवा क्रिकेटर्स के लिए हमेशा खुला रहता था। खिलाड़ी वहां जाकर बेझिझक वीडियो गेम खेलते, आराम करते और अपने कप्तान के साथ सुकून भरे पल बिताते थे।
अजिंक्य रहाणे ने बताया माही का एक खास नियम
- भारत के अलावा आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (RPSG) और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके अजिंक्य रहाणे ने 'ओवरलैप क्रिकेट' यूट्यूब चैनल पर इस पुरानी याद को ताजा किया।
- रहाणे ने कहा कि माही भाई बेहद शांत और एक आम इंसान की तरह हैं। उनका कमरा 10-15 खिलाड़ियों या पूरी टीम के लिए हमेशा खुला रहता था। लेकिन उनका एक सख्त नियम भी था कि सभी लोग उनकी प्राइवेसी का सम्मान करते थे। जब उनके कमरे का दरवाजा बंद होता, तो किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होती थी।
आईपीएल 2026 से बाहर रहे धोनी, करियर पर सस्पेंस
- अपने अंतरराष्ट्रीय करियर (2011-2023) में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 मैचों में देश के लिए अहम योगदान देने वाले रहाणे ने अब क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दूसरी ओर, एमएस धोनी का खिलाड़ी के तौर पर भविष्य भी अनिश्चितताओं के घेरे में है।
- पैर में गंभीर चोट लगने के कारण धोनी आईपीएल 2026 के पूरे सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेल सके, जिसके बाद उनके अगले कदम का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड ने बनाया 'हिटमैन', अब वहीं खत्म होगा सफर? जानिए कैसे बदली रोहित शर्मा की किस्मत