
स्पोर्ट्स डेस्क। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले से पहले भारतीय खेमे में हंसी-मजाक का माहौल है। टीम इंडिया जब केरल की राजधानी पहुंची, तो एयरपोर्ट पर स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और लोकल बॉय संजू सैमसन के बीच एक बेहद दिलचस्प पल देखने को मिला।
संजू सैमसन की दीवानगी उनके गृह राज्य केरल में किसी से छिपी नहीं है। जैसे ही टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर उतरी, सूर्यकुमार यादव ने संजू के मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सूर्या बिल्कुल किसी प्रोफेशनल बॉडीगार्ड की तरह संजू के आगे-आगे चलने लगे और सुरक्षा घेरा बनाते हुए चिल्लाने लगे, "साइड में हटो, प्लीज रास्ता बनाओ! हमारे 'चेट्टा' (बड़े भाई) को डिस्टर्ब मत करो।"
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱'𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉
🎥 Don't miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/zBAFPmZJGk
— BCCI (@BCCI) January 30, 2026
जब दोनों खिलाड़ी एस्केलेटर से नीचे उतर रहे थे, तो सूर्या ने मुस्कुराते हुए संजू से पूछा, "कैसा लग रहा है भगवान के अपने देश (God's Own Country) में लैंड करके?" संजू ने इस पर गर्मजोशी से जवाब दिया, "फीलिंग ग्रेट!" सूर्या ने तंज कसते हुए चुटकी ली, "हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही स्पेशल है।" जैसे ही संजू एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद हजारों फैंस 'चेट्टा-चेट्टा' के नारों से आसमान सिर पर उठा लिया।
यह भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा! एक ही टी20 सीरीज में दो गेंदबाजों ने ली हैट्रिक
मजाक से इतर, संजू सैमसन के लिए यह मैच किसी 'अग्निपरीक्षा' से कम नहीं है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के 4 मैचों में संजू के बल्ले से सिर्फ 40 रन निकले हैं। चयनकर्ता उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए बतौर ओपनर देख रहे थे, लेकिन लगातार खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
अगर संजू अपने घरेलू मैदान पर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहते हैं, तो टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को प्राथमिकता दे सकता है। फैंस को उम्मीद है कि 'गॉड ऑफ ओन कंट्री' में संजू का बल्ला जमकर बोलेगा और वह वर्ल्ड कप का अपना टिकट पक्का करेंगे।