'सभी खिलाड़ी अभिषेक शर्मा से जलते...', संजू सैमसन ने खोला ड्रेसिंग रूम का सबसे बड़ा सीक्रेट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 01:23:20 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 01:23:20 PM (IST)
संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। (फाइल फोटो)HighLights
- फाइनल में संजू-अभिषेक की 98 रन की विस्फोटक साझेदारी
- अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया
- T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत में संजू सैमसन का अहम योगदान
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन अर्धशतक लगाए, जिनमें सेमीफाइनल और फाइनल जैसे अहम मुकाबले भी शामिल रहे। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में संजू और अभिषेक की जोड़ी ने मचाया धमाल
8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से हुआ। इस मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने कीवी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक शर्मा ने इस मैच में विस्फोटक अंदाज दिखाते हुए 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इस आक्रामक शुरुआत की बदौलत भारत ने फाइनल में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय टीम ने मुकाबला 96 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।
संजू सैमसन ने की अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ
फाइनल जीत के बाद सैमसन ने अभिषेक के साथ अपनी साझेदारी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच मैदान पर शानदार तालमेल है।
सैमसन ने कहा, “हम बर्फ और आग नहीं हैं, बल्कि आग और आग हैं। कभी वह शॉट खेलता है तो कभी मैं। 2024 से हम यही करते आ रहे हैं। हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करते हैं। हमारे बीच केरल और पंजाबी दोस्ती है। वह मुझसे पूछता है कि गेंद कैसे आ रही है, मैं कहता हूं सामान्य है और फिर वह छक्का मार देता है।”
‘पहले अभिषेक शर्मा से जलते थे खिलाड़ी’
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बातचीत के दौरान सैमसन ने एक दिलचस्प खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में टीम के कुछ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता से जलते थे।
सैमसन ने कहा, “पहले अभिषेक शर्मा से टीम के खिलाड़ी जलते थे। वजह यह थी कि मैदान पर दर्शक उनके लिए जोरदार तालियां बजाते थे। हम सोचते थे कि लोग क्या उसे ही देखना पसंद करते हैं। लेकिन अब वह हमारी टीम का सुपरस्टार है।” मजाकिया अंदाज में उन्होंने अभिषेक को सलाह भी दी और कहा, “जल्दी शादी कर लो भाई।”