'मौका मिला तो पहली गेंद...', संजू सैमसन ने शेयर किया वैभव सूर्यवंशी का किस्सा, जोरदार ठहाकों से गूंज उठा हॉल
भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू कर इतिहास बनाया। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 16 Mar 2026 11:20:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Mar 2026 11:20:04 AM (IST)
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन (फाइल फोटो)HighLights
- डेब्यू से पहले पहली गेंद पर छक्का मारने की योजना
- संजू सैमसन ने नमन अवॉर्ड्स में साझा किया किस्सा
- शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पहली गेंद पर छक्का
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के उभरते क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने IPL में बेहद कम उम्र में डेब्यू कर नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 14 साल 23 दिन की उम्र में मैदान पर उतरकर लीग के इतिहास में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। उनके इस साहसी अंदाज ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
डेब्यू से पहले कप्तान और कोच के साथ हुई दिलचस्प बातचीत
राजस्थान रॉयल्स के पूर्व कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने BCCI के नमन अवॉर्ड्स के दौरान एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि डेब्यू से पहले टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यवंशी से उनके गेम प्लान के बारे में पूछा था।
सैमसन के मुताबिक, उस समय द्रविड़ ने कहा कि वैभव काफी छोटे हैं, इसलिए उनसे यह समझना जरूरी है कि वह मैदान पर क्या करने वाले हैं। जब द्रविड़ ने उनसे उनकी योजना के बारे में पूछा तो सूर्यवंशी ने बेहद आत्मविश्वास से जवाब दिया कि वे अपना स्वाभाविक खेल खेलेंगे और मौका मिला तो पहली ही गेंद को हवा में भेजने की कोशिश करेंगे।
मैदान में भी किया वही जो कहा
संजू सैमसन ने बताया कि सूर्यवंशी ने जो कहा था, मैदान पर भी वही करके दिखाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें लगा जैसे वैभव अपना ही कोई वीडियो गेम खेल रहे हों। युवा बल्लेबाज का निडर रवैया टीम के लिए भी खास साबित हुआ।
IPL नीलामी में करोड़ों में बिके थे सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी और फ्रेंचाइजी ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था।
डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का
सूर्यवंशी ने अपना आईपीएल डेब्यू लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ किया। इस मुकाबले में उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर सबको चौंका दिया। यही नहीं, उसी सीजन में उन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाकर आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड भी बनाया। पूरे सीजन में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 252 रन बनाए।