• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • क्रिकेट

MPL 2026 में कई गेंदबाज चमके, फिर भी मध्य प्रदेश टीम के लिए छत्तीसगढ़ से गेंदबाज बुलाया

MP Cricket Team: मध्य प्रदेश में आवेश खान, कुलदीप सेन, अरशद खान और आर्यन पांडे जैसे तेज गेंदबाज होने के बावजूद एमपी टीम ने घरेलू सत्र के लिए छत्तीसगढ़...और पढ़ें

By Kapeesh DubeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 01:50:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 01:56:29 PM (IST)
MPL 2026 में कई गेंदबाज चमके, फिर भी मध्य प्रदेश टीम के लिए छत्तीसगढ़ से गेंदबाज बुलाया
नए सत्र में अनुभवी रवि किरण मध्य प्रदेश के लिए खेलेंगे। - फाइल फोटो

HighLights

  1. 35 साल के रवि किरण 77 प्रथम श्रेणी मैचों में 263 विकेट ले चुके
  2. छत्तीसगढ़ के रवि किरण को बतौर प्रोफेशनल खिलाड़ी साइन किया
  3. मध्य प्रदेश टीम का पिछला रणजी सत्र अच्छा नहीं रहा था

कपीश दुबे, नईदुनिया इंदौर। आवेश खान, कुलदीप सेन, अरशद खान, आर्यन पांडे सहित मध्य प्रदेश के कई तेज गेंदबाज आइपीएल सहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। मप्र लीग से भी कई खिलाड़ियों ने चमक बिखेरी। इनके बीच मप्र टीम के लिए आगामी घरेलू सत्र में पड़ोसी राज्य से आयातित तेज गेंदबाज की सेवाएं लेने का फैसला किया गया है।

छत्तीसगढ़ के मध्यम तेज गेंदबाज रवि किरण नए सत्र में मध्य प्रदेश टीम में बतौर पेशेवर खिलाड़ी शामिल होंगे। मध्य प्रदेश रणजी ट्राफी टीम का बीते सत्रों में प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। गत सत्र में मध्य प्रदेश टीम को रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल में जम्मू-कश्मीर से अपने ही घर में करारी हार का सामना करना पड़ा था। यह मैच इंदौर में ही खेला गया था।


रवि किरण पहले हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं

नए सत्र में मध्य प्रदेश टीम ने 35 साल के छत्तीसगढ़ के मध्यम तेज गेंदबाज रवि किरण को अपने साथ जोड़ा है। वे छत्तीसगढ़ से पहले हैदराबाद का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज रवि किरण 77 प्रथमश्रेणी मैचों में 263 विकेट ले चुके हैं।

इसके अलावा 54 टी-20 मैचों में उन्होंने 61 बल्लेबाजों को आउट किया है। रवि किरण नई गेंद से प्रभावी होते हैं। विपक्षी टीम के शुरुआती विकेट निकालने में निपुण माने जाते हैं, खासकर पारी की शुरुआत में यदि टीम गेंदबाजी चुनती है और विकेट की नमी में वे काफी घातक साबित होते हैं।

अभ्यास शिविर में शामिल होंगे

मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सचिव सुधीर असनानी ने बताया कि रवि किरण को बतौर पेशेवर खिलाड़ी हमने अपने साथ जोड़ा है। वे प्रतिभाशाली मध्यम तेज गेंदबाज हैं। वे टीम को संतुलन देंगे और उनके अनुभव का लाभ टीम को मिलेगा। मंगलवार को वे टीम के साथ अभ्यास शिविर में शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि मप्र के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज आवेश खान चोट के कारण पिछले पूरे सत्र में टीम को सेवाएं नहीं दे सके थे। मध्य प्रदेश टीम में अनुभव अग्रवाल, आर्यन पांडे, अरशद खान, कुलदीप सेन, रामवीर गुर्जर जैसे कई मध्यम तेज गेंदबाज शामिल हैं। इन सबके बीच रवि किरण को अपनी उपयोगिता साबित करना होगी।

यह भी पढ़ें- MPL 2026: मध्य प्रदेश लीग में सितारों की चकाचौंध के बीच अनजान खिलाड़ियों का कमाल