
स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट प्रेमियों के लिए साल 2026 बेहद रोमांचक होने वाला है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता भारतीय टीम एक बार फिर खिताब अपने पास रखने (Title Defense) के इरादे से मैदान पर उतरेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। भारत के 5 प्रमुख शहरों कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और दिल्ली को विश्व कप के मुकाबलों के लिए चुना गया है।
आइए जानते हैं भारत के इन 5 ऐतिहासिक स्टेडियमों की पिच रिपोर्ट और टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स...
कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर विश्व कप के 6 मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम का यहां कोई मैच नहीं है।
दिल्ली में भी विश्व कप के 6 मैच आयोजित होंगे। यहां टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ भिड़ती नजर आएगी।
दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 6 मुकाबले होंगे, जिनमें टीम इंडिया का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।
मायानगरी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम को एक सेमीफाइनल समेत कई महत्वपूर्ण मैचों की मेजबानी मिली है।
यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी! तिलक वर्मा और सुंदर की वापसी पर सूर्या ने दिया अपडेट
चेपॉक के मैदान पर भी विश्व कप की गूंज सुनाई देगी, हालांकि ग्रुप स्टेज में भारत का यहां कोई मैच प्रस्तावित नहीं है।
टीम इंडिया के लिए घरेलू मैदानों पर ट्रॉफी बचाना एक बड़ी चुनौती और अवसर दोनों होगा। जहां मुंबई और अहमदाबाद में हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकते हैं, वहीं कोलकाता और चेन्नई में गेंदबाजों की भूमिका अहम होगी।