Ind vs Pak T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकार
पाकिस्तान ने आगामी World Cup 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। दोनों देशों के बीच तनावपूर ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 01 Feb 2026 08:31:38 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 08:56:33 PM (IST)
Ind vs Pak World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से किया इनकारHighLights
- पाकिस्तान सरकार ने वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की आधिकारिक मंजूरी दी
- 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेगा पाकिस्तान
- पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट में रहेगी, लेकिन भारत से खेलने से किया इनकार
स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान ने आगामी विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। इस फैसले ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के कारण पाकिस्तान ने यह कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि यह मुकाबला 15 फरवरी को होने वाला था।
पाकिस्तान सरकार का कड़ा फैसला
पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भाग लेने की अनुमति तो दे दी है, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले मैच पर कड़ा फैसला लिया है।
![naidunia_image]()
सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, पाकिस्तानी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, परंतु 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी। इस बड़े फैसले ने वर्ल्ड कप के सबसे प्रतीक्षित महामुकाबले पर संकट के बादल मंडरा दिए हैं।
टूर्नामेंट से बाहर रहने की दी थी धमकी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने बांग्लादेश का साथ देने के लिए टी20 वर्ल्ड कप से बाहर जाने की धमकी थी। इस मामले में उन्हें आईसीसी ने भी हड़काया था। फिर नकवी ने कहा था कि वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर अंतिम फैसला सरकार लेगी। सरकार ने पीसीबी को फैसला बता दिया है। पाकिस्तानी सरकार के आधिकारिक एक्स हैंडल से किए गए पोस्ट में लिखा है, "पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप-2026 में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।"