• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • खेल
  • खेल और भी

आईपीएससी योग स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों ने किया सफलता का योग, देशभर से आए खिलाड़‍ियों ने लिया हिस्सा

इंदौर में हुई आल इंडिया आईपीएससी योग स्पर्धा में मेजबान शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 02:13:08 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 02:22:57 PM (IST)
आईपीएससी योग स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों ने किया सफलता का योग, देशभर से आए खिलाड़‍ियों ने लिया हिस्सा
ऑल इंडिया आईपीएससी योग स्पर्धा के दौरान विभिन्न आसानों की प्रस्तुति देते खिलाड़ी।

HighLights

  1. अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
  2. अजमेर के मेयो कालेज को दूसरा और राजकोट के राजकुमार कॉलेज को तीसरा स्थान मिला
  3. अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल अर्नव कसलीवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। मेजबान इंदौर के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश का मान बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित आल इंडिया आईपीएससी योग स्पर्धा के विभिन्न वर्गों में स्वर्णिम सफलता हासिल की। इस चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। देशभर से आए खिलाड़ियों ने विभिन्न आसनों की प्रभावी प्रस्तुतियां देते हुए प्रशंसकों को प्रभावित किया। कई जटिल आसनों को भी इन बच्चों ने बेहद सहजता से करते हुए तालियों के साथ सम्मान भी जीता।

स्पर्धा के आर्टिस्टिक पेयर इवेंट के अंडर-17 बालक वर्ग में मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के लिए चाहित गुलिया व अधृत कुरियन ने विभिन्न आसनों की प्रभावी प्रस्तुति दी। अजमेर के मेयो कालेज को दूसरा और राजकोट के राजकुमार कॉलेज को तीसरा स्थान मिला।


आर्टिस्टिक पेयर अंडर-19 बालक वर्ग में आयांश अग्रवाल व रिधिमान सिंह की टीम ने अजमेर के मेयो कॉलेज को पहला स्थान दिलाया। एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। मेजबान टीम का प्रतिनिधित्व कृष मांगनानी व प्रीत पटहेजा ने किया। राजकुमार कॉलेज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

आर्टिस्टिक व्यक्तिगत इवेंट के अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल अर्नव कसलीवाल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अजमेर के भव्य को रजत और एलकेएस स्कूल के प्रत्यक्ष जैन को कांस्य पदक हासिल हुआ। अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स के चाहित गुलिया को स्वर्णिम सफलता मिली। मेयो कॉलेज के तरश गर्ग ने रजत और राजकुमार कॉलेज के विधान कोठारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

कांस्य पदक मिला

अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स के युग यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। रिदमिक पेयर इवेंट के अंडर-14 बालक वर्ग में भी मेजबान स्कूल के लिए अर्णव कासलीवाल व जीव्राज देव सिंह सिसौदिया की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। एलकेएस स्कूल के श्री कृष्ण और विष्णु की जोड़ी को रजत पदक मिला जबकि विद्या निकेतन बिरला पब्लिक स्कूल के लिए आरव कुमार व अथर्व चौरसिया की जोड़ी को कांस्य पदक मिला।

सुनहरी सफलता दिलाई

अंडर-17 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स के रणवीर हार्डिया और लक्ष्य वैष्णव ने पहला स्थान दिलाया। स्नेह अंदानी और विधान कोठारी की जोड़ी ने राजकुमार कालेज को दूसरा स्थान दिलाया। अंडर-19 वर्ष बालक वर्ग में एमरल्ड हाइट्स को युग यादव और चिन्मय मांगहरानी की जोड़ी ने सुनहरी सफलता दिलाई। अजमेर के मेयो कॉलेज की टीम ने दूसरा और हैदराबाद पब्लिक स्कूल की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें- योग केवल स्वस्थ्य जीवन के लिए नहीं, बनाएं सुनहरा करियर, उपलब्ध हैं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम