AC Buying Guide: सिर्फ स्टार रेटिंग के भरोसे न रहें, ईएसईईआर रेश्यो देखकर खरीदें एसी, तभी बचेगी बिजली
आपकी यह एक छोटी सी सावधानी आने वाले कई सालों तक आपके बिजली बिल के बोझ को कम रखेगी। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 09 May 2026 01:45:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 May 2026 01:52:43 PM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- एसी पर लगे स्टिकर में ईएसईईआर वेल्यू को ध्यान से देखें
- जितना ज्यादा ईएसईईआर नंबर होगा, एसी उतनी ही ज्यादा बिजली बचाएगा
- इंस्टालेशन में न करें लापरवाही
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। भीषण गर्मी के बीच अब चिपचिपी उमस वाले मौसम की दस्तक होने वाली है। ऐसे में राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर ही एकमात्र सहारा बचता है। लेकिन अक्सर शहर के नागरिक एसी खरीदते समय केवल फाइव स्टार रेटिंग देखकर ही संतुष्ट हो जाते हैं।
केवल स्टार्स पर भरोसा कर रहे हैं, तो रुकिए!
यदि आप भी बिजली बिल कम करने के लिए केवल स्टार्स पर भरोसा कर रहे हैं, तो रुकिए! आधुनिक दौर में बिजली की वास्तविक बचत का गणित स्टार से कहीं आगे ईएसईईआर यानि इंडियन सीजनल एनर्जी एफिशिएंसी रेशियो में छिपा है। केवल चमकते हुए स्टार्स के फेर में न पड़ें, बल्कि एसी पर लगे स्टिकर में ईएसईईआर वेल्यू को ध्यान से देखें। आपकी यह एक छोटी सी सावधानी आने वाले कई सालों तक आपके बिजली बिल के बोझ को कम रखेगी।
क्या है ईएसईईआर रेटिंग और यह क्यों जरूरी है
ज्यादातर लोग मानते हैं कि स्टार रेटिंग ही बिजली बचत का पैमाना है। लेकिन वास्तविकता में आपको एसी पर दर्ज ईएसईईआर नंबर देखना चाहिए। जितना ज्यादा ईएसईईआर नंबर होगा, एसी उतनी ही ज्यादा बिजली बचाएगा। तकनीकी रूप से, उच्च ईएसईईआर वाले एसी में कूलिंग काइल और फिन्स की संख्या अधिक होती है, जिससे वे कमरे को जल्दी ठंडा करते हैं और कंप्रेसर पर लोड कम पड़ता है।