फोन में एप्स की जगह लेंगे AI एजेंट्स, Nothing के CEO कार्ल पेई ने किए चौंकाने वाले खुलासे
स्मार्टफोन के भविष्य को लेकर कार्ल पेई ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में मोबाइल ऐप्स की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 21 Mar 2026 02:31:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Mar 2026 02:38:04 PM (IST)
स्मार्टफोन के भविष्य को लेकर Nothing के CEO कार्ल पेई का बड़ा बयान। (फाइल फोटो)HighLights
- कार्ल पेई ने ऐप आधारित सिस्टम को पुराना और बोरिंग बताया
- AI एजेंट्स यूजर के काम अपने आप पूरा करेंगे भविष्य में
- एक ही कमांड से कई ऐप्स का काम आसान होगा
टेक डेस्क। स्मार्टफोन के भविष्य को लेकर Nothing के CEO ने कार्ल पेई ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में मोबाइल ऐप्स की जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट्स ले सकते हैं।
South by Southwest (SXSW) इवेंट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा ऐप-आधारित स्मार्टफोन मॉडल अब पुराना और बोरिंग हो चुका है। पिछले दो दशकों में यूजर इंटरफेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है, जबकि टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ चुकी है।
मौजूदा ऐप सिस्टम को बताया पुराना
कार्ल पेई के अनुसार, आज स्मार्टफोन का उपयोग करना किसी एडमिन के काम जैसा लगता है। एक साधारण काम के लिए भी यूजर्स को कई अलग-अलग ऐप्स का सहारा लेना पड़ता है। जैसे किसी से मिलने के लिए पहले टेबल बुक करना, फिर मैसेज भेजना, कैलेंडर सेट करना और कैब बुक करना, यह पूरी प्रक्रिया जटिल और समय लेने वाली है।
AI एजेंट्स करेंगे सभी काम अपने आप
पेई का विजन एक ऐसे भविष्य का है, जहां यूजर सिर्फ अपनी जरूरत बताएगा और AI एजेंट सभी काम खुद पूरा कर देगा। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई यूजर कॉफी मीटिंग प्लान करना चाहता है, तो AI खुद ही टेबल बुक करेगा, मैसेज भेजेगा और कैब की व्यवस्था कर देगा।
एप-फ्री स्मार्टफोन एक्सपीरिएंस की तैयारी
Nothing के CEO एक एप-फ्री स्मार्टफोन अनुभव की कल्पना कर रहे हैं, जहां यूजर को अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच नहीं करना पड़ेगा। AI एजेंट यूजर की आदतों और पसंद को समझकर बेहतर सुझाव भी देगा।
डेवलपर्स के लिए नई चुनौती
पेई ने ऐप डेवलपर्स को चेतावनी दी है कि उन्हें अपने API और सिस्टम को AI के लिए ओपन करना होगा। इससे AI एजेंट्स सीधे ऐप्स की सेवाओं को एक्सेस कर पाएंगे और यूजर के काम को आसान बनाएंगे।
भविष्य में बदल जाएगा यूजर इंटरफेस
उनका मानना है कि भविष्य में इंटरफेस इंसानों के लिए नहीं, बल्कि AI एजेंट्स के लिए डिजाइन होंगे। यह बदलाव स्मार्टफोन के उपयोग को पूरी तरह से बदल सकता है और टेक इंडस्ट्री के लिए नई दिशा तय करेगा।