स्मार्टफोन की बादशाहत पर मंडराया संकट! AI डिवाइस और स्मार्ट ग्लास दे रहे Apple-Google को चुनौती
Apple और Google की जोड़ी अब तक स्मार्टफोन इंडस्ट्री की सबसे मुनाफेदार डुओपॉली रही है, लेकिन AI के बढ़ते असर ने इस दबदबे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेमोर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 02:56:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Jan 2026 02:56:11 PM (IST)
स्मार्टफोन की बादशाहत पर मंडराया संकट टेक्नोलॉजी डेस्क। Apple और Google की जोड़ी अब तक स्मार्टफोन इंडस्ट्री की सबसे मुनाफेदार डुओपॉली रही है, लेकिन AI के बढ़ते असर ने इस दबदबे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेमोरी चिप की कीमतें बढ़ने से स्मार्टफोन की सप्लाई पहले ही दबाव में है।
इसी बीच OpenAI, Meta और Amazon स्मार्ट ग्लास, AI असिस्टेंट और नए AI डिवाइस पर काम कर रहे हैं। OpenAI इस साल नया डिवाइस लाने की तैयारी में है, वहीं Meta AI स्मार्ट ग्लास और Amazon Alexa+ के जरिए अपना इकोसिस्टम मजबूत कर रहा है।
तेजी से बढ़ रही दाम
पिछले 15 महीनों में 12GB मेमोरी चिप की कीमत 70 डॉलर तक पहुंच गई है, जिससे बजट फोन महंगे हो रहे हैं और Apple जैसे ब्रांड का मार्जिन भी दबाव में है। हालांकि फिलहाल Apple और Google को तत्काल खतरा नहीं माना जा रहा। HSBC के मुताबिक, जहां दुनिया में करीब 1.5 करोड़ स्मार्ट ग्लास यूजर हैं, वहीं Apple अकेले 25 करोड़ iPhone सालाना बेचता है।
एक्सपर्ट का क्या कहना है
विशेषज्ञों का मानना है कि ओवरहीटिंग, वजन और प्राइवेसी जैसी समस्याओं के चलते स्मार्टफोन जल्दी गायब नहीं होंगे, लेकिन आने वाले कुछ साल इंडस्ट्री के लिए चुनौतीपूर्ण जरूर रहेंगे।
यह भी पढ़ें- क्या Instagram पर एक जैसी रील देखते-देखते हो गए हैं बोर? फीड से हटाना है अनचाहा कंटेंट, ऐसे रीसेट करें रिकमेंडेशन सिस्टम