
नईदुनिया टेक डेस्क। ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए जुलाई का महीना खास रहने वाला है। Amazon Prime Day Sale की घोषणा के बाद अब Flipkart ने भी अपनी बहुप्रतीक्षित GOAT Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
कंपनी ने सेल से पहले एक विशेष माइक्रोसाइट लाइव करते हुए पुष्टि की है कि Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू होगी। हर साल की तरह इस बार भी इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और दैनिक जरूरतों के कई उत्पादों पर आकर्षक ऑफर मिलने की उम्मीद है।
त्योहारी सीजन से पहले आने वाली यह सेल उन ग्राहकों के लिए बड़ा मौका साबित हो सकती है, जो नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या अन्य गैजेट खरीदने की योजना बना रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी सभी ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती संकेतों से बड़े डिस्काउंट की उम्मीद बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- Cheapest 5G Plans: Jio, Airtel और Vi में कौन दे रहा सबसे सस्ता 5G? जानिए पूरी तुलना
हर बड़ी ई-कॉमर्स सेल की तरह इस बार भी बैंक ऑफर्स ग्राहकों के लिए अतिरिक्त बचत का मौका लेकर आएंगे। चुनिंदा बैंक कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट, नो-कॉस्ट ईएमआई और कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलने की संभावना है। फिलहाल बैंकिंग पार्टनर्स की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सेल के नजदीक आते ही इन ऑफर्स का भी खुलासा किया जाएगा।

दिलचस्प बात यह है कि Amazon Prime Day Sale भी 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है और तीन दिन तक चलेगी। ऐसे में जुलाई के पहले सप्ताह में ऑनलाइन खरीदारों को दो बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच ऑफर्स की सीधी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। इससे ग्राहकों को बेहतर डील्स और ज्यादा विकल्प मिलने की उम्मीद है।