Google I/O 2026: 19 मई को गूगल के इवेंट में AI का जलवा, Gemini अपडेट और नए इनोवेशन
Google I/O 2026 में AI, Android और XR टेक्नोलॉजी पर बड़े ऐलान संभव हैं। Gemini अपडेट, नए AI मॉडल और स्मार्ट ग्लासेस इस इवेंट के मुख्य आकर्षण रह सकते ह ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 04 May 2026 12:21:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 May 2026 12:21:05 PM (IST)
Google I/O 2026 पर टिकी दुनिया की नजरें। (फाइल फोटो)HighLights
- Google I/O 2026 में AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा सबसे ज्यादा फोकस
- Gemini AI मॉडल का नया वर्जन इवेंट में लॉन्च हो सकता
- Omni AI मॉडल वीडियो जनरेशन जैसे फीचर्स के साथ आएगा
टेक्नॉलोजी डेस्क। टेक दुनिया की नजरें एक बार फिर Google I/O 2026 पर टिकी हैं, जो 19 मई को आयोजित होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी Google अपने इस मेगा डेवलपर इवेंट में कई बड़े ऐलान कर सकता है।
भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे लाइव होने वाले इस इवेंट में खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े इनोवेशन पर फोकस रहने की उम्मीद है। कंपनी अपने नए प्रोडक्ट्स, सॉफ्टवेयर अपडेट और भविष्य की टेक्नोलॉजी रोडमैप का भी खुलासा कर सकती है।
AI पर रहेगा सबसे बड़ा फोकस
इस बार इवेंट में Gemini के नए वर्जन को पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अपडेट के जरिए Gemini को सर्च, शॉपिंग और वर्कस्पेस प्लेटफॉर्म्स के साथ और गहराई से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा ‘Omni’ नाम के एक नए AI मॉडल की भी चर्चा है, जो वीडियो जनरेशन जैसे एडवांस फीचर्स के साथ आ सकता है। यह मॉडल यूजर्स के लिए कंटेंट क्रिएशन को और आसान बना सकता है।
Android और OS स्ट्रेटेजी में बदलाव
Android से जुड़ी बड़ी घोषणाएं भी इस इवेंट का हिस्सा हो सकती हैं। ‘Aluminium OS’ नाम के नए प्रोजेक्ट के तहत Android को लैपटॉप और PC तक विस्तार देने की योजना सामने आ सकती है। वहीं Chrome OS को जारी रखने की बात भी साफ की जा सकती है। साथ ही Android 17 के फीचर्स की झलक भी देखने को मिल सकती है।
XR ग्लासेस की हो सकती है वापसी
टेक एक्सपर्ट्स के मुताबिक, Google अपने Android XR प्लेटफॉर्म के तहत नए स्मार्ट ग्लासेस भी पेश कर सकता है। इनमें एक बेसिक मॉडल होगा, जो वॉइस बेस्ड AI इंटरैक्शन पर काम करेगा, जबकि दूसरा एडवांस मॉडल इन-लेंस डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें नेविगेशन और ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
क्या रहेगा खास?
कुल मिलाकर Google I/O 2026 में AI, ऑपरेटिंग सिस्टम और XR टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह इवेंट आने वाले समय में टेक इंडस्ट्री की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।