• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

भोपाल में लांच हुई नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0, 72 किमी का देगी माइलेज, युवाओं को भा रहा नया लुक

भोपाल सहित देश भर के शोरूम्स पर अब ऑल-न्यू ''सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0'' बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 86,500 रुपये रखी...और पढ़ें

By Sushil PandeyEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 03:06:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 03:06:11 PM (IST)
  • Join करें
भोपाल में लांच हुई नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0, 72 किमी का देगी माइलेज, युवाओं को भा रहा नया लुक
भोपाल में लांच हुई नई हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0

HighLights

  1. हीरो ने लॉन्च की 'सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0
  2. ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 शोरूम्स पर उपलब्ध
  3. हीरो ने सुपर स्प्लेंडर को दिया अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारतीय बाजार की अपनी सबसे भरोसेमंद 125सीसी मोटरसाइकिल को बड़े अपग्रेड के साथ लांच कर दिया है। भोपाल सहित देश भर के शोरूम्स पर अब ऑल-न्यू ''सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0'' बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 86,500 रुपये रखी गई है।

लांचिंग के अवसर पर कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर (इंडिया बिजनेस यूनिट) आशुतोष वर्मा ने कहा कि पिछले तीन दशकों से स्प्लेंडर देश के करोड़ों परिवारों का भरोसा रही है। नया वेरिएंट इसी विरासत को आधुनिक स्टाइल, एडवांस्ड टेक्नोलाजी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ आगे बढ़ाएगा। यह बाइक वरेण्यम मोटर्स और यूनाइटेड बाइक्स के शोरूम में उपलब्ध है।


नई मोटरसाइकिल की मुख्य खूबियां

दमदार इंजन और शानदार माइलेज: बाइक में 124.7सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.7 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। खास बात यह है कि आइ3एस तकनीक और फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम की बदौलत यह बाइक अपनी श्रेणी में सबसे बेहतरीन 72 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

सेगमेंट-फर्स्ट सुरक्षा फीचर्स: सुरक्षित सफर के लिए इसमें इस सेगमेंट में पहली बार ''हैजर्ड लाइट्स'' का फीचर दिया गया है, जो आपातकालीन स्थिति में चारों इंडिकेटर्स को एक साथ चालू कर देता है। इसके अलावा फ्रंट डिस्क ब्रेक और इंजन किल स्विच भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें- 'अरे मियां! हेलमेट घर भूल गए क्या?': भोपालियों ने 5 महीने में ढूंढ निकाले ट्रैफिक नियम तोड़ने के 173 तरीके; पुलिस ने काटे ₹1.40 करोड़ के चालान

स्मार्ट कनेक्टिविटी: इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिस पर राइडर को कॉल, एसएमएस अलर्ट और फोन बैटरी का स्टेटस दिखेगा। साथ ही मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी जोड़ा गया है। यह मोटरसाइकिल ग्लासी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड और मैट एक्सिस ग्रे सहित पांच आकर्षक रंगों में उपलब्ध है, जो भोपाल के युवाओं और रोजमर्रा के कम्यूटर्स को काफी पसंद आ रही है।