OnePlus 15T लॉन्च से पहले चर्चा में, दमदार कैमरा और पावरफुल फीचर्स का खुलासा
OnePlus 15T 24 मार्च को लॉन्च होगा। 50MP कैमरा, LUMO सिस्टम, 3.5x जूम, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 7500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 20 Mar 2026 02:35:23 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Mar 2026 02:35:23 PM (IST)
OnePlus 15T को लेकर लॉन्च से पहले जबरदस्त उत्साह। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- 50MP Sony कैमरा बेहतर डिटेल और लाइट कैप्चर देता।
- 3.5x ऑप्टिकल जूम, 7x लॉसलेस जूम सपोर्ट मिलता।
- LUMO इमेजिंग सिस्टम से फोटो ज्यादा क्लियर और बैलेंस्ड।
टेक्नोलॉजी डेस्क। OnePlus 15T को लेकर लॉन्च से पहले ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 24 मार्च को चीन में पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले वनप्लस लगातार इसके फीचर्स टीज कर रहा है।
हालिया अपडेट में फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं, जो इसे प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में खास बनाते हैं। नए इमेजिंग सिस्टम और पावरफुल हार्डवेयर के साथ यह फोन यूजर्स को बेहतरीन फोटोग्राफी और गेमिंग अनुभव देने का दावा करता है।
कैमरा में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
OnePlus 15T में 50 मेगापिक्सल का Sony Ultra Vision प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा, जो ज्यादा लाइट कैप्चर कर शानदार डिटेल्स के साथ फोटो क्लिक करेगा। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोपिक टेलीफोटो कैमरा भी मिलेगा, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम और 7x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है।
LUMO इमेजिंग सिस्टम की खासियत
इस स्मार्टफोन में नया LUMO लाइट कंडेंसिंग इमेजिंग सिस्टम दिया गया है, जो लाइट प्रोसेसिंग को बेहतर बनाकर क्लियर और बैलेंस्ड फोटो देता है। इसके अलावा ‘शैडोलेस कैप्चर’ फीचर से यूजर्स आसान जेस्चर के जरिए फोटो क्लिक कर सकेंगे। फोन 4K अल्ट्रा एचडी लाइव फोटो सपोर्ट भी देगा, जो इसे फोटोग्राफी के लिए खास बनाता है।
![naidunia_image]()
पावरफुल परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव
OnePlus 15T में 3nm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसके साथ G2 Wi-Fi चिप और Lingxi टच रिस्पॉन्स चिप दी जाएगी, जिससे गेमिंग स्मूद होगी। कंपनी का दावा है कि यह फोन 1.5K रेजोल्यूशन पर 165fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा।
बैटरी और स्टोरेज में भी दमदार
फोन में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इसके अलावा 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
रंग विकल्प और उपलब्धता
यह स्मार्टफोन Pure Cocoa, Relaxing Matcha और Healing White Chocolate जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। लॉन्च के बाद यह फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है।