• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

OnePlus N6 Launch Date: 8000mAh बैटरी और 3 दिन बैकअप के साथ होगा लॉन्च, कीमत 25 हजार से कम

OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा। फोन में 8000mAh बैटरी, तीन दिन का बैकअप और 25 हजार रुपये से कम कीमत मिलने की संभावना है।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 02:24:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 02:24:45 PM (IST)
  • Join करें
OnePlus N6 Launch Date: 8000mAh बैटरी और 3 दिन बैकअप के साथ होगा लॉन्च, कीमत 25 हजार से कम
OnePlus नया 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने की तैयारी में। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा।
  2. फोन में मिलेगी 8000mAh क्षमता की बड़ी बैटरी।
  3. एक बार चार्ज करने पर तीन दिन बैकअप मिलेगा।

टेक डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में लंबी बैटरी लाइफ की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए OnePlus अपना नया 5G स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि यह नया डिवाइस 30 जून को भारतीय बाजार में दस्तक देगा।

लॉन्च से पहले ही फोन को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा इसकी विशाल 8,000mAh बैटरी को लेकर हो रही है।

Amazon India और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी टीजर से पता चला है कि OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि अपने सेगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा। यही वजह है कि लॉन्च से पहले ही यह डिवाइस चर्चा का केंद्र बन गया है।


8,000mAh बैटरी के साथ तीन दिन का बैकअप

OnePlus का कहना है कि N6 को एक बार फुल चार्ज करने के बाद इसकी बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। इतना ही नहीं, कंपनी ने बैटरी हेल्थ को लेकर भी बड़ा दावा किया है। OnePlus के अनुसार, इस स्मार्टफोन की बैटरी सात साल तक बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने में सक्षम होगी। यह फीचर उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

25 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी से संकेत मिले हैं कि OnePlus N6 की कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। इससे पहले टिप्स्टर योगेश बरार ने भी दावा किया था कि N सीरीज के कुछ मॉडल 20,000 रुपये के आसपास या उससे कम कीमत में लॉन्च हो सकते हैं। ऐसे में कंपनी अलग-अलग वैरिएंट पेश कर सकती है।

ये खबर भी पढ़ें- iPhone 18 में मिलेगा बड़ा AI अपग्रेड! 12GB RAM के साथ और स्मार्ट होगी Siri

नई N सीरीज का पहला स्मार्टफोन

OnePlus ने 15 जून को अपनी नई N सीरीज की घोषणा की थी। यह सीरीज विशेष रूप से 18,000 रुपये से 25,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। OnePlus N6 इसी सीरीज का पहला स्मार्टफोन होगा।

naidunia_image

दो रंगों में मिलेगा फोन

कंपनी ने पुष्टि की है कि OnePlus N6 को ब्लैक और मिंट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि इसके प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले और अन्य फीचर्स की जानकारी फिलहाल गुप्त रखी गई है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के करीब कंपनी इन स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा करेगी।