
धर्म डेस्क। पोको (POCO) लवर्स के लिए शानदार खबर है! कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन POCO M8 Power 5G आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।
दमदार बैटरी, बड़े डिस्प्ले और शानदार परफॉर्मेंस वाले इस 5G हैंडसेट पर लॉन्चिंग के खास मौके पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप एक नया और दमदार फोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डिवाइस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर तीन आकर्षक रंगों—ऑरेंज, ब्लैक और ग्रीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इसे दो स्टोरेज विकल्पों में मार्केट में उतारा है, जिन पर कुल 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है:
6GB RAM + 128GB स्टोरेज: इस बेस वेरिएंट की असली कीमत 24,999 रुपये है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे मात्र 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
8GB RAM + 128GB स्टोरेज: इस टॉप वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है, जो डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में आपका हो सकता है।
ऑफर की डिटेल्स: इस 3,000 रुपये की छूट में 1,000 रुपये का सीधा कूपन डिस्काउंट और 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट शामिल है। बैंक ऑफर का लाभ HDFC, ICICI, SBI या Bank of Baroda (BOB) के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर मिलेगा।
फीचर्स और हार्डवेयर के मामले में यह स्मार्टफोन अपनी कीमत को पूरी तरह से जस्टिफाई करता है...
डिस्प्ले और बिल्ड क्वालिटी: इसमें 6.9 इंच का बड़ा FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फुल DCI-P3 कलर सपोर्ट के साथ ही, इसमें गोरिल्ला ग्लास 7i की मजबूत सुरक्षा और IP65 रेटिंग मिलती है।
प्रोसेसर और स्टोरेज: तेज मल्टीटास्किंग के लिए फोन में लेटेस्ट Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इसके रियर में 50MP का प्राइमरी लेंस और शानदार सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग: यह डिवाइस 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। साथ ही, इसमें 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
ऑपरेटिंग सिस्टम: यह डिवाइस एंड्रॉयड 16 पर आधारित लेटेस्ट HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी ने ग्राहकों को 4 साल तक OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का बड़ा वादा किया है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में नौकरी करना होगा और महंगा, H-1B रिन्यूअल फीस बढ़ाने का प्रस्ताव, भारतीयों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर