Jio का धांसू पोस्टपेड प्लान, डेटा के साथ-साथ मुफ्त मिलता है Netflix और Prime Video
रिलायंस जियो का 749 रुपये पोस्टपेड प्लान Netflix, Amazon Prime Lite और JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इसमें 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 08 May 2026 01:46:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 08 May 2026 01:46:13 PM (IST)
रिलायंस जियो का शानदार पोस्टपेट प्लान। (फाइल फोटो)HighLights
- जियो प्लान में Netflix Basic और Prime Lite मुफ्त मिलता।
- प्लान में महीनेभर के लिए 100GB हाई-स्पीड डेटा मिलता।
- यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते।
टेक्नोलॉजी डेस्क। अगर आप पोस्टपेड मोबाइल प्लान इस्तेमाल करते हैं और साथ में OTT प्लेटफॉर्म्स का फायदा भी चाहते हैं, तो रिलायंस जियो का 749 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग और डेटा के साथ-साथ Netflix, Amazon Prime Video और JioHotstar जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यही वजह है कि यह प्लान जियो के सबसे चर्चित पोस्टपेड प्लान्स में शामिल हो गया है।
जियो के 749 रुपये प्लान में क्या मिलता है?
- रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा पूरे महीने के लिए 100GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
- अगर यूजर के पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है और वह 5G नेटवर्क एरिया में मौजूद है, तो उसे अनलिमिटेड 5G डेटा का भी लाभ मिलेगा। हालांकि 4G डेटा लिमिट खत्म होने के बाद अतिरिक्त डेटा के लिए 10 रुपये प्रति GB चार्ज देना होगा।
फैमिली सिम की भी सुविधा
इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें तीन अतिरिक्त फैमिली सिम जोड़ने का विकल्प मिलता है। प्रत्येक अतिरिक्त सिम के लिए यूजर्स को 150 रुपये प्रति माह अलग से भुगतान करना होगा। ऐसे में यह प्लान फैमिली यूजर्स के लिए भी बेहतर विकल्प बन सकता है।
Netflix और Prime Video का फायदा
- जियो के इस पोस्टपेड प्लान के साथ Netflix Basic का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। इसके अलावा Amazon Prime Lite और JioHotstar का एक्सेस भी मुफ्त मिलता है।
- आज के समय में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन काफी महंगे हो चुके हैं। ऐसे में एक ही प्लान में कई OTT सुविधाएं मिलने से यूजर्स को अलग से पैसे खर्च नहीं करने पड़ते।
क्यों खास है यह प्लान?
टेलीकॉम इंडस्ट्री में ऐसे पोस्टपेड प्लान काफी कम हैं, जिनमें Netflix जैसी प्रीमियम सर्विस शामिल हो। यही वजह है कि जियो का यह प्लान उन यूजर्स को आकर्षित कर रहा है, जो डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट तीनों का कॉम्बो चाहते हैं।