Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स
सैमसंग ने भारत में बजट 5G स्मार्टफोन Galaxy M17e 5G लॉन्च किया। फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया गया ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 02:28:03 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 02:28:03 PM (IST)
Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च। (फोटो- सोशल मीडिया)HighLights
- Samsung Galaxy M17e 5G भारत में बजट सेगमेंट में लॉन्च।
- फोन में 6000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले।
- MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए दिया।
टेक्नोलॉजी डेस्क। सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Samsung Galaxy M17e 5G को ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है जो कम कीमत में लंबी बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं। यह स्मार्टफोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ आता है। फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है।
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन Amazon पर इसकी लिस्टिंग सामने आ चुकी है। फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,749 रुपये रखी गई है। वहीं 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 13,249 रुपये है। यह फोन बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।
डिस्प्ले और डिजाइन
फोन में 6.58 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। स्क्रीन 16 मिलियन कलर सपोर्ट करती है, जिससे वीडियो और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है। फोन को धूल और पानी की बूंदों से बचाने के लिए इसमें IP54 रेटिंग भी दी गई है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OneUI 8 पर चलता है। कंपनी का दावा है कि फोन को 6 OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
![naidunia_image]()
कैमरा और बैटरी
- फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलता है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।