• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Telegram बैन के बाद भारत में VPN डाउनलोड का विस्फोट, Proton VPN बना नंबर-1

Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध के बाद भारत में VPN एप्स की डाउनलोडिंग में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई। Proton VPN, Turbo VPN समेत कई ऐप्स के डाउनलोड और रैंकिंग ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 02:42:04 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 02:42:04 PM (IST)
  • Join करें
Telegram बैन के बाद भारत में VPN डाउनलोड का विस्फोट, Proton VPN बना नंबर-1
भारत में यूजर्स अधिक मात्रा में VPN डाउनलोड कर रहे हैं। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. Telegram बैन के बाद VPN डाउनलोड में रिकॉर्ड उछाल।
  2. 17 जून को VPN डाउनलोड 9.19 लाख पहुंचे।
  3. Proton VPN के डाउनलोड 157 प्रतिशत तक बढ़े।

टेक्नोलॉजी डेस्क। भारत में Telegram पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध का असर इंटरनेट यूजर्स की गतिविधियों पर साफ दिखाई देने लगा है। 16 जून को केंद्र सरकार ने Telegram की सेवाओं पर टेंपरेरी रोक लगा दी थी।

उसके बाद से देश में VPN एप्स की डाउनलोडिंग में इस साल का सबसे बड़ा उछाल आया है। यूजर्स ने Telegram तक पहुंच बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में VPN का सहारा लिया है।

VPN डाउनलोड में 76 प्रतिशत की बढ़ोतरी

  • एप इंटेलिजेंस फर्म App Figures के आंकड़ों के अनुसार, 17 जून को भारत में टॉप 100 VPN एप्स के कुल डाउनलोड 9.19 लाख तक पहुंच गए। यह संख्या 9 से 15 जून के औसत डाउनलोड के मुकाबले 76 प्रतिशत अधिक रही।

  • 16 जून को भी VPN एप्स के डाउनलोड बढ़कर 6.45 लाख तक पहुंचे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की शुरुआत के बाद से VPN कैटेगरी में अब तक की सबसे बढ़ी तेजी है।
  • ये खबर भी पढ़ें- Flipkart GOAT Sale 2026: 4 जुलाई से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर टीवी-लैपटॉप तक मिल सकते हैं सस्ते

    Proton VPN और Turbo VPN को सबसे ज्यादा फायदा

    • डेटा के अनुसार Telegram प्रतिबंध के बाद Proton VPN सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा। 17 जून को इसके डाउनलोड 157 प्रतिशत बढ़कर 1.55 लाख से अधिक पहुंच गए। वहीं Turbo VPN के डाउनलोड भी लगभग दोगुने होकर 1.22 लाख तक पहुंच गए।

  • इसके अलावा Ninja VPN ने 669 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि Express VPN के डाउनलोड में 345 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला। इससे स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में यूजर्स ने प्रतिबंध के बाद VPN सेवाओं का उपयोग शुरू किया।
  • naidunia_image

    Google Play Store रैंकिंग में बड़ा बदलाव

    VPN डाउनलोड में आई तेजी का असर Google Play Store की रैंकिंग पर भी दिखाई दिया। Proton VPN 17 जून को टूल्स कैटेगरी में आठवें स्थान पर था। 19 जून तक पहले नंबर पर पहुंच गया। Turbo VPN ने भी 11वें स्थान से छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया।