• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • टेक्नोलॉजी
  • टेक न्यूज़

Upcoming Smartphone: इस दिन लॉन्च होगा Infinix का ये 5G Phone, AI के लिए मिलेगा खास बटन

Infinix ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Hot 60 5G+ की भारत में लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फोन इस दिन भारतीय बाजार में उतारा जाएगा और इसे Flipkart...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 07 Jul 2025 06:15:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Jul 2025 06:15:13 PM (IST)
  • Join करें
Upcoming Smartphone: इस दिन लॉन्च होगा Infinix का ये 5G Phone, AI के लिए मिलेगा खास बटन
Infinix का ये 5G Phone मार्केट में होगा लॉन्च।

टेक्नोलॉजी डेस्क। Infinix इंडियन मार्केट में अपने स्मार्टफोन के पोर्टफोलियो का विस्तार कर ही है। इसी तरफ कदम बढ़ाते हुए कंपनी बाजार में एक नया फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे Infinix Hot 60 5G+ के नाम से पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने खुलासा किया है कि डिवाइस में खास कस्टमाइजेबल AI बटन देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं कंपनी ने डिवाइस के कुछ अन्य डिटेल्स का भी खुलासा किया है। चलिए इसके बार में विस्तार से जानते हैं...

इस दिन लॉन्च होगा यह फोन

Infinix अपना नया स्मार्टफोन भारत में 11 जुलाई को पेश करेगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। बता दें कि डिवाइस का फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रो पेज भी लाइव हो गया है जिससे पता चलता है कि यह फोन लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Infinix का यह डिवाइस हैंडसेट शैडो ब्लू, स्लीक ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन कलर ऑप्शन में आएगा।


Isko kehte hai asli AI! 🪄

The Infinix HOT 60 5G+, with Segment's 1st One-Tap AI Button lets you do everything you want, and then some more.

Launching on 11th July, stay tuned.😉

Check it out here: https://t.co/AYk0tuRJWR#HOT605G #InfinixAI pic.twitter.com/bU7btlWJZq

— Infinix India (@InfinixIndia) July 7, 2025

पावरफुल प्रोससर के साथ मिलेगा बहुत कुछ

  • फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर मिलेगा जिसका AnTuTu स्कोर 5,00,000 से ज्यादा बताया जा रहा है।
  • फोन में 12GB तक LPDDR5x RAM और 90fps गेमिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
  • इतना ही नहीं इस डिवाइस में हाइपर इंजन 5.0 लाइट गेमिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को मिलेगी जिसके साथ एक डेडिकेटेड XBoost AI गेम मोड मिलेगा।
  • डिस्प्ले 6.7-इंच HD+ LCD पैनल (90Hz रिफ्रेश रेट) का होगा।
  • फोन 8GB + 256GB (वर्चुअल RAM एक्सपेंशन के साथ) रैम/स्टोरेज आएगा।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 15 (XOS 15) के साथ आएगा।
  • फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा + 16MP सेल्फी शूटर मिलेगा।
  • फोन की बैटरी 5,000mAh + 33W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी।

iPhone की तरह मिलेगा खास वन टैप AI बटन

Infinix के इस फोन में कस्टमाइजेबल वन टैप AI बटन भी देखने को मिलेगा। साथ ही डिवाइस डबल-प्रेस और लॉन्ग-प्रेस फंक्शन भी ऑफर करेगा। बटन के जरिए आप 30 से ज्यादा ऐप्लिकेशन एक्सेस कर पाएंगे। इस खास बटन को लॉन्ग-प्रेस करने पर AI असिस्टेंट Folax एक्टिव हो जाएगा। इस फोन में Google का सर्किल टू सर्च फीचर भी मिलेगा।